- मऊ में सामाजिक समरसता का जश्न, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने वर्चुवल रूप से दिया आशीर्वाद
- सामूहिक विवाह योजना सामाजिक कुरीतियां दूर करने की मजबूत पहल : ए. के. शर्मा
मऊ/लखनऊ, 13 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मऊ जिले में सामाजिक एकता का शानदार नजारा देखने को मिला। कोपागंज के बापू इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 308 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधे। विभिन्न विकास खंडों और शहरी क्षेत्र से आए इन जोड़ों ने सरल-सादगी भरे विवाह की नई परंपरा को अपनाया।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने वर्चुअल जुड़कर सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने योजना को “सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की मजबूत पहल” बताते हुए कहा कि पहले प्रति जोड़ा 51,000 रुपये की मदद थी, जिसे मुख्यमंत्री के फैसले से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया। ये राशि गरीब और वंचित परिवारों की मदद कर रही है।
श्री शर्मा ने नवविवाहितों से अपील की – सुखी दांपत्य जीवन जिएं, माता-पिता की सेवा करें और देश-प्रदेश के विकास में योगदान दें। योजना न सिर्फ आर्थिक सहारा देती है, बल्कि दहेज जैसी कुरीतियों पर लगाम लगाती है। बता दें कि ये आयोजन सामाजिक समानता और सरल विवाह की मिसाल बन गया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी!







