वायरल वीडियो से हो गया धमाल : रोमांच पीलीभीत कोबरा vs बाघ वायरल का
लखनऊ : पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को ऐसा नजारा मिला कि दिल धड़क उठा! सफारी रूट पर अचानक एक जहरीला कोबरा बाघ के सामने आ खड़ा हुआ – फन फैलाकर फुफकारने लगा।
‘जंगल का राजा’ बाघ भी हैरान! फुफकार सुनते ही वो धीरे-धीरे पीछे हटा, कोई झगड़ा नहीं किया और चुपचाप जंगल की ओर निकल गया।

सैलानी रोमांच से भर गए – मोबाइल कैमरे चालू, ये दुर्लभ आमने-सामने का सीन कैद कर लिया! सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल – लाखों व्यूज, कमेंट्स में लिखा जा रहा: “कोबरा ने बाघ को भी डरा दिया!”

वहीं बिजनौर से एक और थ्रिलर:
वन विभाग ने तेंदुए को जाल में फंसाया था, लेकिन जैसे ही वो जाल से निकला , वन दरोगा की तरफ झपट पड़ा! दरोगा जी ने फटाफट भाग लगाई।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2021860206834262238
नेटिजन्स का मजाकिया कमेंट:
आनंद यादव: “ये तो वन दारोगा पहले ही भाग लिए!”
मसूर: “जान सबको प्यारी है!”
दोनों घटनाएं बता रही हैं कि जंगल में राजा कोई एक नहीं, हर जीव की अपनी ताकत और प्रेजेंस है।






