Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के उत्पीड़न की सुनवाई के लिए अलग से बनेगा आयोग

    ShagunBy ShagunNovember 17, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 563

    चित्रकूट के रामघाट पर आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने लड़की हूँ-लड़ सकती हूँ संवाद को संबोधित करते हुए महिलाओं से उत्तर प्रदेश को बदहाली से निकालने के लिए संघर्ष में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने एक कविता पढ़ते हुए कहा कि ‘‘उठो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आयेगा!’’ प्रियंका गाँधी ने कहा कि महिलाओं को अपनी हालत बदलने के लिए ख़ुद संघर्ष करना होगा, कांग्रेस पार्टी हर क़दम पर उनके साथ है।

    उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि अगले चुनाव में वे आंख मूंद कर महिलाओं को वोट दें। आगामी चुनाव में महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट देने सहित तमाम प्रतिज्ञाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर पुलिस में एक चौथाई महिलाओं को भर्ती करने और महिलाओं की शिकायत न सुनने वाले अधिकारी को दस दिन में सस्पेंड करने के अलावा एक विशेष आयोग के गठन के ऐलान पर विचार चल रहा है।

    यह जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि आज दोपहर माता चित्रकूट के ऐतिहासिक मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद जब प्रियंका गाँधी रामघाट पहुँचीं तो वहां मौजूद हज़ारों महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

    संवाद शुरू करते हुए कांग्रेस महासचिव ने पहले वहां मौजूद विभिन्न वर्गों की महिलाओं से उनका दुख दर्द सुना और फिर अपनी बात कही। माता अनसुईया, माता सीता प्रभु राम और मदाकिनी मइया को नमन करने के साथ अपनी बात शुरू करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कभी रानी लक्ष्मीबाई ने देश की आजादी के लिए लड़ते हुए कुर्बानी दी थी, आज की महिलाएं खेतों से लेकर फैक्ट्री तक में काम करती हैं। स्कूलों और अस्पतालों में मेहनत करती हैं। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना हुनर दिखा रही हैं लेकिन उन पर अत्याचार होता है। गरीब महिलाएं नल से पानी पाने के लिए भी संघर्ष करती हैं और किसान महिलाएं अपनी फसल के दाम, और बीज-खाद से होने वाली परेशानियों के बीच घर को संभालती हैं। महंगाई का बोझ भी उस पर ही पड़ता है। तेल से लेकर रसोई गैस तक की महंगाई के बीच उसे ही घर चलाना होता है।

    महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि लाकडाउन के दौरान लाखों मजदूर पैदल बुन्देलखण्ड लौटने को मजबूर हुए तब कांग्रेस के तमाम प्रयासों के बावजूद मोदी सरकार ने बसों का इन्तजाम नहीं किया, अब उनकी रैली के लिए हजारों सरकारी बसों का इन्तजाम किया जा रहा है। बुन्देलखण्ड के लोगों का दर्द न महसूस करने वाले यहां पर वोट मांगने आ रहें हैं।

    प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि इस संवाद के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्र मोना, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

    Shagun

    Keep Reading

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    June 10, 2026
    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    June 10, 2026
    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    June 10, 2026
    Disney magic returns to Singapore’s ‘Gardens by the Bay

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading