अंडर-7 में लखनऊ का अगस्त्य गुप्ता और बरेली का शिवा मिश्रा समेत चार खिलाड़ी संयुक्त रूप से टॉप पर
लखनऊ : दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आज से शुरू हुई यू.पी. स्टेट अंडर-7 ओपन चेस चैंपियनशिप में पहले दिन ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। तीन चक्र पूरे होने के बाद लखनऊ के अगस्त्य गुप्ता, बरेली के शिवा मिश्रा, गौतम बुद्ध नगर के वेदांश तोमर और अथर्व शर्मा ने 3-3 अंक हासिल कर संयुक्त बढ़त बना ली है।दूसरे स्थान पर लखीमपुर के अभयम मिश्रा और मुरादाबाद के हर्लिव सिंह खुराना 2.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से काबिज हैं।
अंडर-17 में कानपुर का रामानुज मिश्रा अकेले आगेयू.पी. स्टेट अंडर-17 ओपन चेस चैंपियनशिप के छठे चक्र के बाद कानपुर के रामानुज मिश्रा ने 5.5 अंकों के साथ एकल बढ़त बना ली है। प्रयागराज के हसनैन सिद्दीकी 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और खिताब की दौड़ में बने हुए हैं।
चयन की दौड़ में गोरखपुर के रक्षित शेखर, लखनऊ के आरव गर्ग, वाराणसी के आभास कुमार, बरेली के ओजस्य सक्सेना और महाराजगंज के अयांश सिंह 4.5 अंकों के साथ मजबूत स्थिति में हैं।
सीतापुर में दोनों उम्र वर्गों की चैंपियनशिप जोरों पर है, जहाँ छोटे चेस खिलाड़ी बड़े सपनों के साथ शतरंज की बिसात पर कमाल दिखा रहे हैं।







