घबराहट में सीढ़ियों पर गिरी, पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया
गाजियाबाद। रितु सुबह ऑफिस जाने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रही थीं। तभी एक बिल्ली तेजी से उनका रास्ता काटते हुए ऊपर की ओर चली गई। घबराहट में रितु सीढ़ियों पर गिर पड़ीं और मदद के लिए शोर मचाने लगीं। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। फ़िलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है ।
अस्पताल में रितु का दावा
अस्पताल में रितु ने बताया कि उन्होंने सीढ़ियों पर काले भैंसे पर सवार एक व्यक्ति को ऊपर जाते देखा था। उसे रोकने की कोशिश करने पर कथित तौर पर उस व्यक्ति ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वे गिर गईं। इस दावे ने पूरे मामले को रहस्यमय बना दिया।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/ImranTG1/status/2090657900649955646/video/1
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कुछ लोग इसे एआई जनित बता रहे हैं, कुछ अस्पताल की फोटो मांग रहे हैं, जबकि कुछ इसे संभव मान रहे हैं। वसीम ने सवाल उठाया और कहा कि लेकिन वीडियो में तो कहीं से भी लग नहीं रहा कि इसने किसी को रोकने की कोशिश की?






