Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, January 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट का दावा भारत की जनसंख्या 1.46 अरब के करीब पहुंच चुकी है

    ShagunBy ShagunJune 11, 2025 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 830

    नई दिल्ली, 11 जून : यह खबर सकते में आपको डाल सकती है जरा गौर से पढियेगा। संयुक्त राष्ट्र की एक नयी जनसांख्यिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जनसंख्या 2025 के अंत तक 1.46 अरब पहुंचने का अनुमान है, जो दुनिया में सर्वाधिक होगी। रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि देश की कुल प्रजनन दर प्रतिस्थापन दर से नीचे आ गई है। ‘वास्तविक प्रजनन संकट’ शीर्षक वाली यूएनएफपीए की ‘विश्व जनसंख्या स्थिति (एसओडब्लूपी) रिपोर्ट 2025’ घटती प्रजनन क्षमता से घबराने के बजाय अपूर्ण प्रजनन लक्ष्यों पर ध्यान देने का आह्वान करती है। इसमें कहा गया है कि लाखों लोग अपने वास्तविक प्रजनन लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, कम जनसंख्या या अधिक जनसंख्या के बजाय वास्तविक संकट यही है, तथा इसका उत्तर बेहतर प्रजनन क्षमता में निहित है- अर्थात किसी व्यक्ति की संभोग, गर्भनिरोधक और परिवार शुरू करने के बारे में निर्णय लेने की क्षमता रिपोर्ट में जनसंख्या संरचना, प्रजनन क्षमता और जीवन प्रत्याशा में महत्वपूर्ण बदलावों का भी खुलासा किया गया है, जो एक बड़े जनसांख्यिकीय परिवर्तन का संकेत है।

    रिपोर्ट में पाया गया कि भारत की कुल प्रजनन दर घटकर प्रति महिला 1.9 जन्म रह गई है, जो प्रतिस्थापन स्तर 2.1 से नीचे है। इसका अर्थ यह है कि औसतन भारतीय महिलाएं एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जनसंख्या का आकार बनाए रखने के लिए आवश्यक संख्या से कम बच्चे पैदा कर रही हैं। जन्म दर में कमी के बावजूद, भारत की युवा जनसंख्या अब भी महत्वपूर्ण बनी हुई है, जिसमें 0-14 आयु वर्ग में 24 प्रतिशत, 10-19 आयु वर्ग में 17 प्रतिशत तथा 10-24 आयु वर्ग में 26 प्रतिशत युवा हैं। देश की 68 प्रतिशत जनसंख्या कामकाजी आयु (15- 64) वाली है, जो पर्याप्त रोजगार और नीतिगत समर्थन के साथ संभावित जनसांख्यिकीय लाभांश प्रदान करती है।

    संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में भारत को मध्यम आय वाले देशों के समूह में रखा गया है, जो तेजी से जनसांख्यिकीय परिवर्तन से गुजर रहे हैं, जहां जनसंख्या दोगुनी होने में अब 79 वर्ष का समय लगने का अनुमान है। यूएनएफपीए की भारत प्रतिनिधि ऍडिया एम वोज्नर ने कहा, “भारत ने प्रजनन दर कम करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है 1970 में प्रति महिला लगभग पांच बच्चों से लेकर आज लगभग दो बच्चों तक जिसका श्रेय बेहतर शिक्षा और प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच को जाता है।

    Shagun

    Keep Reading

    In Uttar Pradesh, converting smart meters to prepaid mode without consent is a violation of national law, says consumer council; will approach UPERC soon.

    उत्तर प्रदेश में बिना सहमति स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मोड में बदलना राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, उपभोक्ता परिषद, जल्द UPERC जाएगी

    Blinkit app's '6-minute ambulance' saved an elderly woman's life: A real-life incident from Delhi showcases the life-saving potential of technology!

    Blinkit ऐप की ‘6 मिनट एम्बुलेंस’ ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान: दिल्ली की सच्ची घटना ने दिखाया टेक्नोलॉजी का ‘लाइफ-सेवर’ चेहरा!

    The last Maharani of Darbhanga Raj, Kamsundari Devi, passes away: She had set an example of patriotism by donating 600 kg of gold.

    राष्ट्र के संकट में महारानी ने खोला खजाना: 600 किलो सोने का दान कर पेश की थी राष्ट्रभक्ति की मिसाल

    "The secret of milk revealed! Cow vs. buffalo vs. goat vs. camel vs. plant-based milk – which one is the real 'superstar' for your health?"

    दूध का राज़ खुला! गाय vs भैंस vs बकरी vs ऊंटनी vs प्लांट मिल्क – कौन सा है आपकी सेहत का असली ‘सुपरस्टार’?

    The miracle of 'Bezubaan Maharaj'! After a four-day pilgrimage, he became revered, and devotees declared him a 'divine incarnation'.

    ‘बेजुबान महाराज’ का चमत्कार! 4 दिन की परिक्रमा के बाद बने पूज्यनीय, भक्तों ने ठहराया ‘दैवीय अवतार’

    Father walks 10 km to his daughter's in-laws' house, carrying a bundle of curd and flattened rice on his head!

    ‘दिल छू लेने वाली मकर संक्रांति की तस्वीर: पिता 10 किमी पैदल बेटी के ससुराल पहुंचे, सिर पर दही-चूड़ा की मोटरी!’ वायरल वीडियो ने भावुक कर दिया सबको

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Multilingual talent and from the ramp to the reel: Kashika Kapoor and Preet Dutta's new journey, showcasing the brilliance of the new generation in the industry.

    बहुभाषी ताकत और रैम्प से रील तक: काशिका कपूर और प्रीत दत्ता की नई उड़ान, इंडस्ट्री में नई पीढ़ी की चमक

    January 17, 2026
    New entrepreneurial opportunities for youth at the Rotaract District 3120 Hospitality Committee

    रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3120 के सत्कार समिति में युवाओं को उद्यमिता के नए अवसर: 25 राज्यों से आए 200+ प्रतिभागी

    January 17, 2026
    Bhumihar community: A glorious history, but their grip on present-day politics has weakened.

    भूमिहार : इतिहास गौरवशाली, वर्तमान राजनीति में पकड़ हुई ढीली

    January 17, 2026
    Football Tournament: Thrilling semi-finals

    फुटबॉल टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में रोमांच, बिग ब्लू पेनल्टी से फाइनल में, स्पोर्ट्स कॉलेज ने भी जीत दर्ज की

    January 17, 2026
    The culture and patriotic spirit of Assam resonated in the film 'Bihu Attack'!

    असम की संस्कृति और देशभक्ति की धड़कनें फिल्म ‘बिहू अटैक’ में गूंजीं!

    January 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading