Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    हमीरपुर का एक महिला स्वयं सहायता समूह पाक-कला के जरिये बना रहा है हुनर से अपनी पहचान

    ShagunBy ShagunMarch 12, 2024 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,933

    हमीरपुर, 12 मार्च, 2024: हमीरपुर के शांत वातावरण और मनोरम दृश्यों के बीच, दारला पंचायत से आने वाली दस दृढ़ महिलाओं का एक स्वयं सहायता समूह “आदि शिव धाम स्वयं सहायता समूह”, सशक्तिकरण और उद्यमशीलता की कहानी लिख रहा है। यह समूह पाक-कला के जरिये महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास का एक बेजोड़ उदाहरण पेश करता है। इन महिलाओं का दृढ़ संकल्प, अवसरों को अपनाने और अपने भविष्य को संवारने की प्रेरणा देता है।

    जनवरी 2023 में स्थापित, आदि शिव धाम स्वयं सहायता समूह, ट्रेडिशन और इनोवेशन से भरपूर एक पाक-कला के सफर पर आगे बढ़ रहा है। पौष्टिक खाद्य पदार्थों और स्नैक्स के उत्पादन में विशेषज्ञता रखने वाले इस समूह के प्रयासों में रागी लड्डू और रागी चूरमा जैसे मिलेट से बने व्यंजनों के निर्माण के साथ-साथ सोया बड़िया, आटा मोमोज, वेजिटेबल नूडल्स, बिस्कुट और अचार जैसे स्वादिष्ट हेल्दी स्नैक्स शामिल हैं।

    हालांकि, उनका सफर कम चुनौतियों से भरा नहीं था। समाज की रूढ़िवादी सोच, समर्थन और मार्गदर्शन की कमी के साथ बढ़ने वाली इन महिलाओं ने अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की सहायता से अपना आगे का सफर शुरू किया। पारंपरिक आंगनवाड़ियों को महिला एवं बाल विकास के लिए आधुनिक केंद्रों में बदलने की एक पहल, ‘प्रोजेक्ट नंद घर’ के माध्यम से उन्हें एक नई राह पर चलने का अवसर मिला। नंद घर के मार्गदर्शन में, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट द्वारा आयोजित कार्यशालाओं के जरिये महिलाओं ने आवश्यक पाक कौशल को निखारा और पोषण संबंधी जानकारी हासिल की, जिससे उनके उद्यमिता को एक नई राह मिल गई।

    खुद को मिले इस नए अनुभव के साथ, वह अपने ब्लॉक में एक साप्ताहिक स्टाल लगाती हैं, और अपने प्रोडक्ट्स की पेशकश करती हैं। इससे उन्हें अपने और अपने परिवारवालों के लिए धन अर्जित करने में मदद मिलती है। गुणवत्ता और पोषण के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें समुदाय के अंदर पहचान दिलाने का काम किया, साथ ही कड़े गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को बनाये रखने के लिए एफसीसीएआई से सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो गया। हालांकि उनकी उद्यमशीलता की भावना तब और ऊंचाई पर पहुंच गई जब उन्होंने चंडीगढ़ में हिमाचल सरस मेला और राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली हाट में आयोजित होने वाले वेदांता कल्चर फेस्टिवल जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में हमीरपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया। यहां, उन्होंने अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया, और कुछ ही दिनों में सारे प्रोडक्ट्स को बेंचकर प्रशंसा व आय, दोनों ही प्राप्त किए। नंद घर के समर्थन से, उन्होंने गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में रागी लड्डू की आपूर्ति करने के लिए इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज डिपार्टमेंट के साथ भी साझेदारी की, जिसके माध्यम से उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने तथा मातृ एवं बाल स्वास्थ्य पर बेहतर प्रभाव डालने में भी मदद मिली।

    स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की एक हर्षित सदस्य सरिता देवी, उनके अब तक के सफर के बारे में बताते हुए कहती हैं कि, “आफ और नंद घर ने हमारी क्षमता को तब परखा, जब इसे दूसरे नहीं देख सके, और उन्होंने हमें अपने सपनों को पूरा करने के लिए जरुरी साधन व आत्मविश्वास प्रदान किया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि खाना बनाने का हमारा जुनून इस कदर सफल साबित होगा।” आज, सरिता देवी हजारों महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिनके जीवन को आफ ने सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। नंद घर के माध्यम से इन महिलाओं को ट्रेनिंग, ऋण तक पहुंच और सहायता सेवाएं प्राप्त हुई हैं, जिससे उनकी उद्यमशीलता और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा मिला है।

    नंद घर में, ग्रामीण परिदृश्य और स्थानीय अर्थव्यवस्था के आधार पर, लोकल व्यवसायों का चुनाव किया जाता है। एक निश्चित अवधि के अंतर्गत प्रति बैच 30 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाता है। ट्रेनिंग के बाद, महिलाओं को रोजगार मिलता है और आवश्यकतानुसार उन्हें बिज़नेस प्लान बनाने में मदद भी की जाती है। स्वतंत्रता और आत्मविश्वास की नई भावना के साथ, ये महिलाएं एक ऐसे भविष्य की कल्पना कर रही हैं जहां वे अपने कौशल को आगे बढ़ाना जारी रख सकें और अपने परिवार की भलाई में अधिक योगदान दे सकें।

    जहां आज भी दुनिया में लैंगिक समानता एक जटिल समस्या बनी हुई है, वहीं सरिता देवी की कहानी हमें याद दिलाती है कि दृढ़ता और उचित समर्थन के साथ, महिलाएं बाधाओं को तोड़ सकती हैं, उम्मीदों को चुनौती दे सकती हैं और अपनी सफलता की राह खुद बना सकती हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, आइये हम दुनिया की अन्य तमाम सरिता देवी के लिए खुशियां मनाएं और सभी के लिए एक समावेशी तथा समान अधिकारों वाला समाज बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करें।

    Shagun

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading