प्रखर त्रिपाठी बने चैंपियन, अंतिम राउंड में धमाकेदार जीत
लखनऊ के चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देशीय हॉल में समाप्त हुई यूपी स्टेट रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में वाराणसी के कैंडिडेट मास्टर प्रखर त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
9वें और अंतिम राउंड में पहले बोर्ड पर प्रखर ने प्रयागराज के हसनैन सिद्दीकी को हराकर फुल पॉइंट जोड़े और कुल 8.5 अंक के साथ चैंपियन बने।
दूसरे स्थान पर आगरा के ईशान लावण्या (8 अंक) रहे, जिन्होंने प्रयागराज के शिवाय सिंह को हराया। वहीं तीसरे नंबर पर भी आगरा के आदर्श सारस्वत (8 अंक) ने वाराणसी के माज इक़बाल पर जीत दर्ज की। टाई-ब्रेक के आधार पर ईशान को रनर-अप और आदर्श को तीसरा स्थान मिला।
7 अंकों वाले खिलाड़ियों में हसनैन सिद्दीकी, हर्षित अमरनानी, लक्ष्य निगम, रामानुज मिश्रा, संयम श्रीवास्तव, गर्वित जैन, गोपाल कृष्णा और विशाल भारती चौथे से ग्यारहवें स्थान तक रहे।
ब्लिट्ज वर्ग में भी रोमांचक मुकाबला
यूपी स्टेट ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में मेरठ के गोपाल कृष्णा, शाहजहाँपुर के आयुष सक्सेना और आगरा के ईशान लावण्या ने 8-8 अंक बनाए। टाई-ब्रेक से गोपाल कृष्णा चैंपियन, आयुष उपविजेता और ईशान तृतीय रहे।
उत्तर प्रदेश के शतरंज में युवा प्रतिभाओं का दबदबा जारी!







