Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational»Quote of the day

    जीवन में दो चीजें कभी खत्म नहीं होतीं …!

    ShagunBy ShagunOctober 29, 2025 Quote of the day No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    worried
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 497

    जीवन में दो चीजें कभी खत्म नहीं होतीं

    नया ज्ञान अर्जित करने के लिए यह मानना आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी क्षेत्र में हमसे श्रेष्ठ हो सकता है। समर्थन या विरोध विचारों का होना चाहिए, व्यक्ति का नहीं, क्योंकि एक अच्छा इंसान भी गलत धारणा रख सकता है। जीवन के युद्ध को अर्जुन की तरह स्वयं ही लड़ना और जीतना होता है, क्योंकि ईश्वर केवल मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं, उससे अधिक नहीं। जीवन को समझने के लिए बीते हुए पल देखें, और इसे जीने के लिए भविष्य की ओर नजर रखें।

    जीवन में दो चीजें कभी खत्म नहीं होतीं – ईश्वर की कहानियां और मनुष्य की पीड़ा। दूसरों के सुख का माध्यम बनें, उसका हिस्सेदार नहीं, और दुख में हिस्सेदार बनें, उसका कारण नहीं। अपने विचार ऐसे रखें कि दूसरों को भी उन पर चिंतन करना पड़े। सुख व्यक्ति के अहंकार की परीक्षा लेता है, तो दुख उसके धैर्य की। इन दोनों परीक्षाओं में सफल होने वाला व्यक्ति ही सही मायने में सफल जीवन जीता है।

    कदर और समय का अद्भुत खेल है

    कदर और समय का अद्भुत खेल है जिसकी कदर करते हैं, वह समय नहीं देता, और जिसे समय देते हैं, वह कदर नहीं करता। यदि जीवन सुखमय नहीं लगता, तो अपनी सोच और स्वभाव को बदलें। जिस दिन आपने अपने स्वभाव पर विजय पा ली, उसी दिन आपका अभाव समाप्त हो जाएगा। जीवन को सुखद बनाने के दो रास्ते हैं या तो वह हासिल करें जो आपको प्रिय है, या जो हासिल है, उसे प्रिय बना लें।

    यदि आप उनमें से हैं जो न तो उपलब्ध को स्वीकारते हैं और न ही मनचाहा हासिल करने की क्षमता रखते हैं, तो आपने स्वयं ही अपने सुख के द्वार बंद कर लिए हैं। सुख की तलाश में लोग घर बदलते हैं, व्यवसाय बदलते हैं, कभी देश बदलते हैं, तो कभी पहनावा। लेकिन अपनी सोच और स्वभाव बदलने को तैयार नहीं होते। भूमि नहीं, अपनी भूमिका बदलें। जिस दिन आपने अपने स्वभाव पर काबू पा लिया, उसी दिन आपका अभाव समाप्त हो जाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Uncontrolled flow of speech destroys relationships - Ashutosh Rana

    वाणी का अनियंत्रित प्रवाह संबंधों को मिटा देता है – आशुतोष राना

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    The 'Big Bull's' Final Lesson: To truly understand life, one must visit three specific places?

    बिग बुल की अंतिम सीख : जीवन को सही से समझना हो तो तीन जगह जाना चाहिए ?

    Silence in the Face of Provocation Is the True Victory: Osho's Profound Message

    उकसावे पर चुप्पी ही असली जीत: ओशो का गहरा संदेश

    गौतम बुद्ध की तीन अमर शिक्षाएं जो आपकी जिंदगी बदल सकती हैं

    The divine form of Mother Skandamata imparts lessons on multitasking and balance.

    मल्टी-टास्किंग और बैलेंस का पाठ पढ़ाता है मां स्कंदमाता का स्वरूप

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading