लखनऊ । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह निकाय चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए राजधानी में पूर्वान्ह 11 बजे से रोड शो करेंगे। यह रोड शो अवध हास्पिटल चैराहा से लेकर आलमबाग, मवैया, नाका हिंडोला, रकाबगंज, सुभाष मार्ग, सिटी स्टेशन, रिवर बैंक कालोनी, डालीगंज पुल, साइंस कन्वेंशन सेंटर, लालपुल, खदरा, डालीगंज, पुरनिया, माडियाओं तक जाएगा। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी की लखनऊ मेयर प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी, जिला संयोजक कमलेन्द्र सिंह श्रीनेत, जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, जिला सचिव एसपी बागी सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता शामिल होंगे।







