Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, February 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    असफलता को स्वीकार करना आत्मविश्वास की कुंजी है

    ShagunBy ShagunJanuary 1, 2026Updated:January 1, 2026 Spirituality No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    ram jai jai ram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 280

    किसी ने कहा है ‘अनुभव बताता है कि आपको क्या करना है और आत्मविश्वास उसे पूरा कराता है’ इसलिए जरूरी है कि आप खुद का मूल्यांकन करें खुद से प्यार करें साथ ही यह ध्यान रखना जरूरी है कि आत्मविश्वास विकास की प्रक्रिया को समय और समर्पण चाहिए मजबूत आत्मविश्वास वह मंत्र है जिसके बाद जीत पक्की है।

    सकारात्मक सोचें…. पहला कदम है पॉजिटिव सोच रखना जैसे विचार आप रखते हैं, दिमाग वही सोचने लगता है विचारों के प्रति सावधान रहें सकारात्मक लोगों के साथ रहें, इससे आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी दूसरे क्या सोचेंगे, यह सोच कर अपनी क्षमताओं को सीमित न करें अपने प्रति दयालु रहें, अपना सम्मान करें और हर नतीजे का जिम्मेदार खुद को न मानें।

    अतीत को भूलें…. अतीत की असफलताओं और भूलों को भूल कर नई शुरुआत करने का प्रयास करें ध्यान रखें, आप किसी भी समय नई शुरुआत कर सकते हैं अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें किसी अन्य पर आरोप न लगाते हुए शांति से अपनी प्रतिक्रिया दें यह फैसला करें कि आप भविष्य में अपने लिए क्या चाहते हैं लक्ष्य निर्धारत करने से आपको दिशा मिलेगी लक्ष्यों को हासिल करना आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

    उपलब्धियों को याद रखें……असफलता को स्वीकार करना आत्मविश्वास की कुंजी है इससे आप निराश नहीं होंगे तथा कार्यों को उत्साह से आगे बढ़ा सकेंगे जीवन में जो अच्छी चीजें मिली हैं, उनका ध्यान रखें, अच्छे काम के लिए खुद को शाबाशी दें किसी ने कहा है, यदि आपने कभी कोई काम सफलतापूर्वक किया है, तो आप उसे दोबारा भी कर सकते हैं।

    कुछ नया सीखें….. यदि परिस्थितियां जटिल लग रही हैं तो किसी नई स्किल को सीखें कुछ भी नया सीखना आपके आत्म विश्वास और उत्साह को बढ़ाता है इसके अलावा आपकी जानकारी बढ़ती है, सोच व्यापक होती है और आप स्थितियों का सामना बेहतर तरीके से करने में सक्षम बनते हैं आपका नेटवर्क भी बढ़ता है, साथ ही कुछ नया सीखना को मिलता है।

    व्यक्तित्व को निखारें…. जब आप अच्छे लग रहे होते हैं तो अच्छा महसूस भी करते हैं अपने व्यक्तित्व विकास पर ध्यान दें अपनी बॉडी लैंग्वेज और कम्युनिकेशन स्किल सुधारें सक्रिय रहें और फिटनेस पर ध्यान दें ऐसा करना आपको खुश रखता है खुद को एक बिंदु तक सीमित न रखें नई सूचनाओं से अपडेट रखते हुए आसपास के परिवेश से जुड़े रहें। – अजीत कुमार सिंह 

    Shagun

    Keep Reading

    If you're looking for a business model, read this story!

    बिजनेस मॉडल ढूंढ रहे हो तो यह कहानी पढ़ लो !

    Sonu Tyagi reveals Bollywood's 'Luck By Chance' secret; talks about spiritual balance in Hash Brown Conversations!

    सोनू त्यागी ने खोला बॉलीवुड का ‘लक बाय चांस’ राज़ कही हैश ब्राउन कन्वर्सेशंस में आध्यात्मिक संतुलन की बात!

    The tradition of sitting on the steps after visiting the temple: Religious and spiritual mysteries.

    मंदिर दर्शन के बाद सीढ़ियों पर बैठने की परंपरा: धार्मिक और आध्यात्मिक रहस्य

    मेरी ओर मत निहारो, मैं तो क्षणभंगुर हूँ

    Beauty Jha's inspiring success: A remarkable journey from street vendor to white coat.

    ब्यूटी झा की प्रेरणादायक सफलता: ठेले से सफेद कोट तक की अनोखी यात्रा

    बाहर से मुस्कुराना और अंदर ही अंदर खुद को समझाना हर किसी के बस की बात नहीं!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    इस जोक्स पर हंसना मना है: इसे कहते हैं “सोचने का तरीका बदलना

    February 2, 2026
    The grand muhurat ceremony of "Piya Rakhiya Senurwa Ke Laaj" took place, and the pair of Prem Singh and Raksha Gupta have started shooting.

    भोजपुरी सिनेमा में नया पारिवारिक तड़का! “पिया राखिया सेनुरवा के लाज” का भव्य मुहूर्त, प्रेम सिंह-रक्षा गुप्ता की जोड़ी ने शुरू की शूटिंग

    February 1, 2026
    Union Budget 2026: Akhilesh Yadav said that the hopes of the common people have been dashed, and no concrete steps have been taken to address inflation and unemployment.

    केंद्रीय बजट 2026: अखिलेश यादव ने कहा आम जनता की उम्मीदें टूटीं, महंगाई और बेरोजगारी पर कोई ठोस कदम नहीं

    February 1, 2026
    Ranveer and Deepika's New York magic and Hema Malini's emotional connection with Shubham Motiwala.

    रणवीर-दीपिका का न्यूयॉर्क जादू और हेमा मालिनी का शुभम मोटीवाला के साथ भावुक जुड़ाव

    February 1, 2026
    Shaaz Mehmood, Founder, Medijourn Solutions Private Limited

    यूनियन बजट 2026-27: मेडिकल टूरिज्म को मिली मजबूत पहचान, भारत बनेगा ग्लोबल हेल्थकेयर हब

    February 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading