Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कश्मीर के शोपियां में सेना ने 20 गांवों को घेरा- सेना देगी आतंकियों को मुँह तोड़ जवाब

    By June 1, 2017Updated:June 4, 2017 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 589

    कश्मीर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा में हालिया आतंकी घटनाओं के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की कमर तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सुरक्षाबलों ने कश्मीर के शोपियां के 20 से ज्यादा गांवों की घेराबंदी कर ली है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पिछले साल हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद शुरू हुए विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर ऐंटी-टेरर ऑपरेशन लॉन्च किया गया है।

    बृहस्पतिवार को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया है। घेराबंदी के बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी शुरू हो गई है। इसके अलावा कुछ स्थानीय युवा सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद शोपियां जिले के जैनपोर के छह गांवों में ये अभियान शुरू किए। इस माह दक्षिण कश्मीर के कई बैंकों में विशेषकर शोपियां और पुलवामा जिले के बैंकों में अनेक हमले हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आधी रात को शुरू किए इस अभियान में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल शामिल हैं।

    अधिकारी ने बताया कि हालांकि इन इलाकों में कुछ समूहों के सुरक्षा बलों पर पथराव करने से अभियान बाधित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पथराव करने वालों को भगाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों और पथराव करने वालों के बीच झड़पों में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है, अभियान अभी जारी है।

    अधिकारियों द्वारा 22 ऐसे स्थानों और एपलिकेशन पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद हाल ही में बड़े आतंकवादी समूहों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह वीडियो दक्षिण कश्मीर इलाके, विषेशकर शोपियां जिले के हैं।

    Keep Reading

    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    July 27, 2026
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading