एएलसी चंद्र मोहन तिवारी ने कहा, न्याय प्रणाली पर जगा भरोसा
लखनऊ, 20 मार्च 2020: निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा मिलने के बाद चारों तरफ खुशी है। बेटी निर्भया के गांव या क्षेत्र के लोग तो जहां भी हैं, आज एक-दूसरे का मुंह मिठा कराकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
ऐसे ही आज सुबह से ही आफिस खुलते ही अपर श्रमायुक्त कार्यालय में भी खुशी का माहौल दिखा। उसके गांव के रहने वाले अपर श्रमायुक्त बीके राय ने सबका मुंह मिठा कराया और कहा कि लड़ाई भले लंबी रही हो, लेकिन आज न्याय मिला। बेटी के जाने का गम है, लेकिन न्याय की खुशी भी है। इससे दूसरी बेटियों को भी अपने न्याय पर भरोसा जगेगा।
एएलसी चंद्र मोहन तिवारी ने कहा कि दिल्ली की उस घटना की याद आते ही मन में भय आ जाता। वह दरिंदगी की चरम सीमा थी। उस घटना में न्याय मिलने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। आज न्याय प्रणाली पर आम लोगों का भरोसा जगा है। इस न्याय व्यवस्था ने यह साबित कर दिया है कि दरिंदा चाहे जितनी जुगत लगा ले लेकिन न्याय में भले देर सकती है, अंधेर नहीं हो सकता। इस अवसर पर एएलसी रवि श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राधेश्याम, हिन्द मजदूर सभा के नेता उमा शंकर मिश्रख् राजेश सिंह, मोहन लाल, बीके त्रिवेदी, श्रम विभाग की स्टेनो साधना यादव आदि मौजूद रहे।







