Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»कांग्रेस पार्टी

    राहुल की ताजपोशी: लोगों ने बताया भविष्य का प्रधानमंत्री

    ShagunBy ShagunDecember 16, 2017Updated:December 16, 2017 कांग्रेस पार्टी No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 546

    अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने पर उनकी जिम्मेदारी बढ़ी है। मुझे उम्मीद है कि वह कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करते रहेंगे

    नई दिल्ली16 दिसम्बर। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की ताजपोशी होने जा रही है। नेहरू-गांधी परिवार की पांचवी पीढ़ी के सदस्य राहुल गांधी कांग्रेस की कमान अपने हाथों में लेने जा रहे हैं। राहुल नेहरू-गांधी परिवार के छठे व्यक्ति हैं, जो कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। कांग्रेस नेताओं से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास का माहौल है।

    कांग्रेस के पांच पीढ़ियों को नजदीक से जानने वाले डॉ. कर्ण सिंह को राहुल में एक नेता के सभी गुण दिखाई दे रहे हैं। बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा राहुल गांधी ने जिस तरह से युवाओं को पार्टी में जोड़ा है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा राहुल गांधी भविष्य के प्रधानमंत्री हैं। धर्मनिरपेश और प्रगतिशील सोच के साथ वह राजनीति कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने पर उनकी जिम्मेदारी बढ़ी है। मुझे उम्मीद है कि वह कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करते रहेंगे।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह ने कहा मैंने गांधी परिवार के पांच पीढ़ियों को करीब से देखा है। वंशवादी राजनीति में कुछ भी गलत नहीं है, मै भी वंशवाद की राजनीति से आया हूं। राहुल में एक नेता के सभी गुण हैं, तुम देखोगे। समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने की बधाई देते हुए कहा कि बहुत दिनों से इसकी उम्मीद थी। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में सभी कांग्रेस साथ चलेंगे। राहुल देश को समझते हैं। गरीब, किसान, युवाओं और व्यापारियों की बात करते हैं।
    राहुल गांधी इस देश की धर्मनिरपेक्ष पहचान को वापस दिलाएंगे।

    बता दें कि देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल में आज एक नए युग की शुरुआत हो रही है। सोनिया गांधी के बाद अब कांग्रेस राहुल राज में आगे बढ़ेगी। कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभालने के लिए राहुल गांधी को आज सर्टिफिकेट मिल जाएगा, जिसके बाद राहुल अध्यक्ष के रूप में चार्ज संभालेंगे और दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में नेम प्लेट भी बदल जाएगी। राहुल के लिए आज का दिन जितना बड़ा है, उसे और विशाल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने भरपूर तैयारियां की हैं। राहुल गांधी सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर: सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

    Ruckus over bringing a dog into Parliament: Renuka Sahni's sharp taunt, "The real ones who are biting are sitting inside!"

    संसद में कुत्ता लाने पर बवाल: रेणुका साहनी का तीखा तंज, “असली काटने वाले तो अंदर ही बैठे हैं!”

    गहलोत-पायलट में मोहब्बत की मिठास कब तक

    कांग्रेस में सुधार की बातें तो अच्छी लेकिन उन्हें लागू नहीं करते !

    इंडिया गठबंधन के बीच कोई है …

    बसपा की कार्यप्रणाली ने आज बहुजन समाज को हताशा और निराशा के अंधेरे में पहुंचा दिया: उदित राज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    July 28, 2026
    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    July 27, 2026
    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    July 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    July 27, 2026
    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading