Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    चुनाव तारीखों के एलान के बाद प्रियंका बोलीं अब हम फेसबुक लाइव के माध्यम से वर्चुअल संवाद करेंगे

    ShagunBy ShagunJanuary 9, 2022 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Post Views: 65

    पांच राज्यों के चुनाव तारीखों के एलान के बाद कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने तय किया कि हम अब फेसबुक लाइव के जरिये बात करें।

    इस वर्चुअल संवाद में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कोविड की वजह से अपनी रैलियां कैंसिल कर दी हैं। मैंने तय किया कि हम फेसबुक लाइव के जरिये बात करें। मेरी कोशिश रहेगी कि हम लगातार आपसे जुड़ें और अनौपचारिक रूप से बातचीत करें।

    एक सवाल के जवाब में श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा, वर्तमान में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न मुझे बहुत पसंद हैं। वे महिला हैं, बहुत मजबूत हैं, जनता से अच्छी तरह जुड़ती हैं। वे बहुत नेचुरल रहती हैं। मेरी दादी इंदिरा गांधी जी भी मेरी प्रेरणा हैं। मैं उनसे भी प्रभावित हूं। इंदिरा गांधी जी एक सभा में भाषण दे रही थी तभी पथराव हो गया। उन्हें एक पत्थर आकर नाक पर लगा। खास बात ये है कि वे पीछे नहीं हटीं। फिर से खड़ी हुईं, भाषण पूरा किया। इंदिरा गांधी जी साहस की मिसाल थीं। उन्होंने हमेशा सही निर्णय लिया। वे आयरन लेडी थीं लेकिन उतनी ही मजाकिया थीं। हमारे साथ खेलती थीं। साथ ही उनमें धैर्य, निडरता, वीरता थी। वे महिला सशक्तिकरण की भी मिसाल हैं।

    मैं बार बार कहती हूं कि अगर आपको महिलाओं को सशक्त बनाना है तो ये एक गैस सिलेंडर वाली प्रथा बंद होनी चाहिए। उन्हें रोजगार, शिक्षा, सेहत, सुरक्षा कैसी मिल रही है, ये महत्वपूर्ण है। हमने अपने शक्ति विधान में महिलाओं के लिए काफी कुछ लिखा है कि हम उनके लिए क्या करना चाहते हैं। दूसरा ये है कि हमारा सशक्तिकरण कैसे होगा? हमसे कहा जाता है कि सहने की आदत बना लो। ये सही है कि हम महिलाओं में सहने की शक्ति है, लेकिन महिलाओं के अपनी शक्ति पहचाननी होगी। महिलाओं को अपने हक के लिए लड़ना होगा।

    उन्नाव की पीड़िता का केस वहां पर दर्ज नहीं हुआ। उसका केस रायबरेली में दर्ज हुआ। वह खुद ट्रेन लेकर रायबरेली जाती थी। उसकी मदद कर रही थी उसकी भाभी। अन्याय के खिलाफ सारी लड़ाइयां महिलाएं लड़ रही हैं। अत्याचार के खिलाफ लड़ रही पीड़िताओं से प्रेरणा लेकर ही ये नारा निकला है कि श्लड़की हूं लड़ सकती हूंश्। महिलाओं बहुत बड़ी फोर्स हैं। अगर ये फोर्स एकजुट हो जाए तो परिवर्तन निश्चित है। दरअसल महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण सही भागीदारी नहीं है। सही है कि ये हिस्सेदारी 50 प्रतिशत होनी चाहिए।

    श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि नफरत से निपटने का एक ही रास्ता है। जैसा भगवान बुद्ध ने कहा, नानक जी ने कहा, गांधी जी ने कहा कि नफरत का मुकाबला सिर्फ प्रेम से हो सकता है। इससे सिर्फ सकारात्मकता से लड़ सकते हैं। बेरोजगार युवा, किसान, महिलाएं, गरीब सब परेशान हैं। विकास उन तक पहुंच नहीं रहा है। विकास ऐसे नहीं हो सकता कि चुनाव के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया और एयरपोर्ट बना नहीं। नफरत और हिंसा की राजनीति इसलिए की जाती है ताकि उनसे सवाल न पूछा जाए और लोग इसी में फंसे रहें। लेकिन इसका समाधान यही है कि सकारात्मकता और प्रेम से सही विकास की ओर कदम बढ़ाया जाए।

    उन्होंने कहा कि लखीमपुर में एक महिला की साड़ी खींची गई। वह मेरी पार्टी में नहीं थी, सपा में थी। अब वे चुनाव लड़ रही हैं और पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। हमें ये करना पड़ेगा ताकि महिलाएं निडर होकर राजनीति में आएं। सेहत के मामले में यूपी एकदम निचले पायदान पर है। महिलाओं के स्वास्थ्य के मामले में हालत और खराब हैं। हम प्रदेश में डॉक्टरों के सभी रिक्त पद भरेंगे। प्रत्येक परिवार को दस लाख तक का इलाज फ्री देंगे। हर स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए अलग से डॉक्टर होंगे। हम मानसिक स्वास्थ्य के लिए पूरे प्रदेश में एक तंत्र बनाना चाहते हैं ताकि बाकी समस्याओं के साथ युवाओं और महिलाओं समेत सभी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram
    Shagun

    Keep Reading

    वेबीनार में उपभोक्ताओं ने गिनाई समस्याएं, एकमुश्त समाधान योजना की उठी मांग

    मुंशीगंज अमेठी के अस्पताल को बंद करवाना स्मृति ईरानी का जन विरोधी कृत्य: कांग्रेस

    वरिष्ठ चित्रकार आर एस शाक्या के चित्रों की प्रदर्शनी 29 सितंबर से

    लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में मनाया गया बाबा नीम करौरी महाराज का निर्वाणोत्सव

    चाचा-भतीजे के बीच फिर चल रही खटास, शिवपाल के खास जा रहे कांग्रेस में

    विद्यांत कॉलेज में लेखांकन और वित्त पर व्याख्यान

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    585098
    Visit Today : 77
    Visit Yesterday : 0
    Hits Today : 3662
    Total Hits : 11163154
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वेबीनार में उपभोक्ताओं ने गिनाई समस्याएं, एकमुश्त समाधान योजना की उठी मांग

    October 1, 2023

    जब एक संगीतकार ने लता मंगेशकर से कहा आपकी आवाज फिल्मी गायन के उपयुक्त नहीं!

    September 29, 2023

    अपना श्रेष्ठ देना कभी बंद न करें

    September 29, 2023

    मुंशीगंज अमेठी के अस्पताल को बंद करवाना स्मृति ईरानी का जन विरोधी कृत्य: कांग्रेस

    September 29, 2023

    वरिष्ठ चित्रकार आर एस शाक्या के चित्रों की प्रदर्शनी 29 सितंबर से

    September 29, 2023

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2023 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading