Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    एयर होस्टेस बनकर करें अपने सपनों को साकार!

    By July 29, 2017 करियर No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 671

     

    स्किल्स:

    एक सफल एयर होस्टेस बनने के लिए आपका जिम्मेदार व आकर्षक व्यक्तित्व का स्वामी होना बेहद आवश्यक है। इसके अतिरिक्त आपको फिजिकली रूप से फिट होना चाहिए ताकि आप घंटों तक चेहरे पर मुस्कान लिए कार्य कर सकें। साथ ही आप में विभिन्न भाषाओं का ज्ञान, प्लीजेंट वॉइस व गुड कम्युनिकेशन स्किल भी होने चाहिए। वहीं टीम भावना, सिस्टेमेटिक अप्रोच, प्रेजेंस ऑफ माइंड, पॉजिटिव एटीटयूड, व सेंस ऑफ ह्यूमर आपके काम को और भी आसान बना देगी। एक एयर होस्टेस को हर प्रकार के यात्रियों व विपरीत परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए आपका सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से ही तैयार होना आवश्यक है। ध्यान रखें कि आपका आकर्षक व्यक्तित्व भले ही आपके लिए तरक्की के रास्ते खोले लेकिन यह आवश्यक नहीं कि आप सिर्फ देखने में सुंदर हैं तभी एयर होस्टेस बन सकती हैं। अगर आप हवाई यात्रियों के सफर को खुशगवार बनाने के साथ−साथ अपने स्वभाव में सौम्यता रखती हैं तो इस क्षेत्र के दरवाजे आपके लिए खुले हैं। आमतौर पर लोग एयर होस्टेस की जॉब व कार्य को काफी ग्लैमरस समझते हैं, लेकिन चकाचौंध की इस इंडस्ट्री के पीछे काफी जिम्मेदारी छिपी है। यहां केवल वही एयर होस्टेस सफल हो सकती है, जो अपनी जिम्मेदारी को भली प्रकार समझकर उसे उठाने के लिए तैयार हो।

    योग्यता:

    एक एयर होस्टेस बनने के लिए सिर्फ आपका शैक्षणिक रूप से योग्य होना ही पर्याप्त नहीं है। दरअसल, एयर होस्टेस बनने के लिए कुछ मानक निर्धारित किए गए हैं। जहां शैक्षणिक योग्यताओं में एयरहोस्टेस प्रशिक्षण प्रोग्राम के लिए आपका 12वीं पास होना ही पर्याप्त है। वहीं कुछ संस्थान होटल मैनेजमेंट या टूरिस्ट मैनेजमेंट में ग्रेजुएट छात्राओं को ही डिप्लोमा कोर्स कराते हैं। इन कोर्सेस में दाखिला लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन व पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होता है। इन टेस्ट के लिए कुछ मानक निर्धारित हैं। इसके लिए आप अविवाहित हों, व आपकी उम्र 18 से 26 हो तथा आपकी हाइट कम से कम 157.5 सेंटीमीटर हो। साथ ही आप भारतीय पासपोर्ट रखने के योग्य हों तथा आपका रंग साफ, अच्छा स्वास्थ्य व परफेक्ट आईसाइट होना भी बेहद आवश्यक है। इतना ही नहीं, आपकी इंग्लिश, हिन्दी के अतिरिक्त विभिन्न विदेशी भाषाओं पर पकड़ आपको आसानी से कोर्स में दाखिला दिला देगी। अगर आप चाहें तो होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग के पश्चात भी इस क्षेत्र में कदम रख सकती हैं।

    संभावनाएं:

    इस क्षेत्र में आप डोमेस्टिक से लेकर इंटरनेशनल व प्राइवेट एयरलाइंस में भी बतौर एयरहोस्टेस जॉब तलाश कर सकती हैं। चूंकि एक एयर होस्टेस का कॅरियर लगभग आठ से दस साल तक का ही होता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप इसके बाद बेरोजगार हो जाएंगी। दरअसल, इसके बाद आप प्रोमोट होकर बतौर सीनियर फलाइट अटेंडेंट या हेड अटेंडेड के रूप में काम कर सकती हैं। आप चाहें तो बाद में बतौर ग्राउंड एयरहोस्टेस, चेक एयरहोस्टेस या फिर मैनेजमेंट लेवल पर भी काम कर सकती हैं।

    आमदनी:

    आमतौर पर इंटरनेशनल एयरलाइंस की एयर होस्टेस की सैलरी डोमेस्टिक एयरलाइंस की एयर होस्टेस से कहीं अधिक होती है। फिर भी एक डोमेस्टिक एयरलाइंस की एयर होस्टेस 25000 से लेकर 40000 रूपए प्रतिमाह आसानी से कमा सकती है। वहीं सीनियर पोजिशन पर आपकी सैलरी 50000 से लेकर 70000 रूपए तक हो सकती है। इसके अतिरिक्त प्राइवेट एयरलाइंस तो दो लाख प्रतिमाह की सैलरी भी ऑफर करते हैं।

    प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान:
    • एयर होस्टेस एकेडमी, विभिन्न केन्द्र
    • फ्रेंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग, विभिन्न केन्द्र
    • ऑल इंडिया इंस्टीटयूट ऑफ एरोनॉटिक्स, देहरादून
    • किंगफिशर ट्रेनिंग एकेडमी, मुम्बई
    • राजीव गांधी मेमोरियल कॉलेज ऑफ एरोनॉटिक्स, जयपुर
    • लिववेल एकेडमी, मुम्बई
    • पेसिफिक एयरवेज, नई दिल्ली
    • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एविएशन मैनेजमेंट, तमिलनाडु
    • फलाइंग कैट्स, चेन्नई
    • एसआईएसआई, हैदराबाद
    • फ्री बर्ड एविएशन एंड मैनेजमेंट सर्विसेज, केरल

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading