Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    अजय ने 23 चालों में ‘शह और मात’ देकर हासिल किए पूरे अंक

    ShagunBy ShagunMarch 21, 2025 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 602

    यू० पी० स्टेट अंडर 17 ओपेन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप 2025

    लखनऊ, 21 मार्च : स्थानीय इरम पब्लिक कॉलेज, इंदिरा नगर, लखनऊ में आज से प्रारंभ हुई यूपी स्टेट अंडर-17 ओपन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप 2025 के पहले चक्र में ओपन वर्ग में पहले बोर्ड पर लखनऊ के अबनीश पाल और गौतम बुद्ध नगर के फिडे मास्टर अजय संतोष के बीच क्वीन पॉन ओपनिंग से खेल की शुरुआत हुई। अजय ने शुरू से ही बाजी पर पकड़ बनाते हुए मात्र 23 चालों में मात लगाकर पूरा अंक हासिल किया।

    दूसरे बोर्ड पर सहारनपुर के श्रेयश राज और लखनऊ के अब्दुल अहद के बीच इंग्लिश ओपनिंग में श्रेयश राज ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मात्र 24 चालों में अब्दुल को बाजी छोड़ने पर मजबूर कर पूरा अंक हासिल किया।

    तीसरे बोर्ड पर लखनऊ की अदिति सिंह और कुशीनगर के रामानुज मिश्रा के बीच कारोकान डिफेंस में अदिति द्वारा मध्य खेल में की गई कमजोर चाल का फायदा उठाते हुए रामानुज ने 37 चालों में बाजी अपने नाम करते हुए पूरा अंक प्राप्त किया।

    चौथे बोर्ड पर गाजियाबाद के विदित सेठी और प्रयागराज के आदित्य कांत ओझा के बीच क्वीन गैम्बिट डिक्लाइन वैरिएशन खेला गया, जिसमें मध्य खेल तक बाजी बराबरी पर लग रही थी, परंतु अंत खेल में विदित ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 50 चालों में आदित्य को बाजी छोड़ने पर मजबूर करते हुए पूरा अंक हासिल किया।

    अन्य सभी प्रमुख वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अपनी-अपनी बाजी जीतकर विजेता बनने की दौड़ में बने हुए हैं। बालिका वर्ग में पहले बोर्ड पर वाराणसी की वैष्णवी प्रकाश ने मेरठ की निशिता त्यागी को पराजित किया दूसरे बोर्ड पर मुरादाबाद की अद्विता गौतम को वाराणसी की समृद्धि तिवारी ने कारोकान डिफेंस में परास्त कर पूरा अंक प्राप्त किया अन्य सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अपनी-अपनी बाजी जीतकर संयुक्त बढ़त बनाये हुए है।

    Shagun

    Keep Reading

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading