Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    अखिल के सर सजा जूनियर जगजीत का ताज

    ShagunBy ShagunFebruary 12, 2021 Music No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 574

    इंदौर 9 फरवरी 21: गजल सम्राट जगजीत सिंह की याद में उनके जन्मदिन के मौके पर ‘जूनियर जगजीत- कहां तुम चले गए’ ऑनलाइन संगीत प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। अग्रणी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म troopel.com द्वारा संचालित इस अनोखे शो में देश के पहले जूनियर जगजीत का खिताब जयपुर के अखिल सोनी के नाम रहा।

    राग भैरवी पर टॉप तीन प्रतिभागियों के बीच हुईं काटें की जंग में अखिल अपनी दिलकश गायकी से सभी जजेस का दिल जीतने में कामयाब रहे और मुंबई के योगेश गन्धर्व तथा जबलपुर के आयुष मेहरा को पछाड़, पहला स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। शो के विजेता समेत फर्स्ट व सेकंड रनर-अप को 50 हजार तक की प्रिंट व डिजिटल ब्रांडिंग संग गिफ्ट आइटम व सर्टिफिकेट से पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत में जगजीत सिंह को नमन करते हुए केक सेरेमनी का आयोजन भी किया गया।

    जज योगेश दुबे, सचिन शेषा, महेंद्र शर्मा व शिवम दुबे ने लगभग चार महीने चली पूरी प्रक्रिया के दौरान 670 से अधिक प्रतिभागियों में से टॉप 6 का चुनाव कर, फाइनल का टिकट दिया। बदलापुर, यूपी से अंकित चतुर्वेदी, कोलकाता से मुन्नवर राशिद खान और अजमेर से आशीष रावलोत ने भी जूनियर जगजीत के फाइनल में अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया। इस पूरे आयोजन के पीछे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चैनल के को-फाउंडर अतुल मलिकराम ने विजेता समेत सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए भविष्य की हर बेहतर संभावनाओं को भुनाने तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

    वहीं फाइनल मुकाबले के लिए ख़ास मेहमान के रूप में प्लेबैक सिंगर अंजना कुशवाहा, अली अब्बास व पूजा ठाकरे ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान काजल ने एक खूबसूरत परफॉरमेंस देकर सभी को प्रोत्साहित किया और चैनल के प्रति आभार प्रकट करते हुए आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की सलाह दी। बता दें कि जूनियर जगजीत देश में पहली बार आयोजित हुआ अपने आप में पहला ऐसा ऑनलाइन म्यूजिक कॉम्पिटिशन रहा जो इतने लम्बे समय तक देश के अलग अलग कोनों से लोगों को जोड़ने में कामयाब रहा। इसके अलावा चैनल ने कोविड केयर इनिशिएटिव के जरिये विभिन्न छोटे बड़े व्यापारियों को राहत पहुंचाने की कोशिश की है। इस पहल से जुड़कर अपने व्यवसाय व उससे जुडी जानकारी 5 करोड़ लोगों तक सीधे तौर पर पहुंचाई जा सकती है।

    उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में चैनल के डिजिटल प्रमुख पवन त्रिपाठी समेत विशाल विश्वकर्मा, ऐश्वर्या फेंडर, इक़बाल पटेल, आसिफ पटेल व समस्त ट्रूपल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Shagun

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading