यह गाना सेंशेसनल है, जो आपको 440 वोल्ट का झटका देने वाला है

अक्षरा सिंह पर होली की खुमारी दिखने लगी है। तभी आज सुबह- सुबह उन्होंने अपने यूट्यूब अकाउंट अक्षरा सिंह पर होली स्पेशल एक गाना ‘प्राइवेट रोमांस’ जारी कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है -‘ टिक टॉक पर होली मेरा वायरल करा दो’। यूं कह सकते हैं कि अक्षरा का यह गाना उनकी तरह काफी सेंशेसनल है, जो आपको 440 वोल्ट का झटका देने वाला है। वैसे देखा जाय जो साल की शुरूआत अक्षरा सिंह के लिए खास रहा है, जब उनकी फिल्म लैला मजनू को दर्शकों ने सर आंखों पर बिठा लिया। उसके बाद उनका गाना कॉल करें क्या ने तहलका मचाया था।

और अब यह गाना, जिसे खुद अक्षरा सिंह ने अपने सुरों से सजाया है। यह गाना इस होली भोजपुरी को पसंद करने वाले लोगों के लिए बेहद खास है। इस गाने को लेकर अक्षरा कहती हैं कि ‘प्राइवेट रोमांस’ सभी संगीत प्रेमियों के लिए होली का तोहफा है मेरी ओर से। इस गाने में कई रंग हैं, जिसमें आप सराबोर हो जायेंगे। मैंने यह गाना बड़े शौक से बनाया है। इसका वीडियो भी शानदार है, जिसे बॉलीवुड टच दिया गया है। दरअसल यह गाना भोजपुरी संगीत, रैप और जोगीरा का कोलिजन है। उम्मीद करती हूं सबों को जरूर पसंद आयेगी।‘







