Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    प्रभु श्रीराम समूची मानवता को एकाकार कर रहे हैं

    ShagunBy ShagunJanuary 17, 2024 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,846

    अखिल भारतीय साहित्य परिषद लखनऊ दक्षिण द्वारा रामोत्सव संगोष्ठी का आयोजन

    लखनऊ,17 जनवरी: अखिल भारतीय साहित्य परिषद लखनऊ दक्षिण द्वारा रामोत्सव संगोष्ठी का आयोजन संरक्षक प्रो. हरि शंकर मिश्रा के आवास पर संपन्न हुआ। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकारों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। मां सरस्वती तथा भगवान श्री राम के चित्र पर मंचस्थ विभूतियों ने माल्यार्पण किया।

    डॉ. प्रिया सिंह के संचालन में श्री रामोत्सव संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ वाणी वंदना से हुआ। बीजवक्ता के रूप में प्रो.नीतू शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रभु श्रीराम और अयोध्या जी में नवनिर्मित श्रीराम मन्दिर जातीयता, संप्रदाय, क्षेत्रीयता और राष्ट्रीयता की सीमाओं से परे जाकर समूची मानवता को एकाकार करते जा रहे हैं।

    प्रो. हरि शंकर मिश्रा ने कहा कि आज एक राष्ट्र के रूप में भारतवर्ष पर मानवता का कल्याण करने हेतु सर्वे भवन्तु सुखिनः को साकार करने का दायित्व है। जिसकी प्राप्ति सांस्कृतिक नायकों की पुनर्प्रतिष्ठा से ही संभव है। यदि भारत की संस्कृति और भारत को समझना है तो राम को समझना होगा। विशिष्ट वक्ता के रूप में प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्ववेत्ता अमित शुक्ला ने राममंदिर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की बात सामने रखी।

    कोषाध्यक्ष डॉ. सुरसरि तरङ्ग मिश्र ने रामचरित मानस की चौपाइयों से वातावरण को रसमय बना दिया। इसके पश्चात् डॉ. प्रीति अग्रवाल ने राम कथा से जुड़े रोचक प्रसंग सामने रखे। डॉ. धीरेंद्र कौशल ने अपने मुक्तकों से समा बांध दिया। डॉ. सुधांशु बाजपेयी ने कहा कि भौगोलिक, सांस्कृतिक रूप से भिन्न होते हुए भी राम मन्दिर को लेकर जन मानस में उत्साह है। संगीता पाल ने राम भजन प्रस्तुत किया।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow Book Fair, Day 3: From Hakim Luqman's Magical Remedies to AI—The Book Fair Transforms into a Popular Picnic Spot!

    लखनऊ पुस्तक मेला दिन 3: हकीम लुकमान के जादुई नुस्खों से लेकर AI तक, किताबों का मेला बना पिकनिक स्पॉट!

    At the Lucknow Book Fair, Youth Are Connecting with the 'Atheist' Bhagat Singh! Day Two: From Spirituality to Revolution—Books Create a Buzz.

    लखनऊ पुस्तक मेला में युवा ‘नास्तिक’ भगत सिंह से जुड़ रहे! दूसरा दिन: अध्यात्म से क्रांति तक, किताबों की धूम मची

    'Awadh Mela of Music' for soldiers in the cantonment; Anup Jalota and Surabhi receive the Naushad Award; the arena will resonate with young stars.

    छावनी में सैनिकों के लिए ‘सुरों का अवध मेला’, अनूप जलोटा और सुरभि को नौशाद सम्मान, युवा सितारों से गूंजेगा मैदान

    Literary gathering held in Lucknow; Kavyangan Literary Forum created a unique blend of emotion and humor!

    लखनऊ में साहित्य की महफिल सजी, काव्यांगन साहित्यिक मंच ने रचा भावुक और हास्य का अनोखा संगम!

    Mata Shitala Devi protects against infectious diseases, fair to be organised in Lucknow tomorrow on 8th March

    संक्रामक बीमारियाँ से बचाती हैं माता शीतला देवी, लखनऊ में मेले का आयोजन कल 10 मार्च को

    बाबा! मुझे उतनी दूर मत ब्याहना जहाँ मुझसे मिलने जाने ख़ातिर घर की बकरियाँ बेचनी पड़े तुम्हे

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Fame Won't Last Forever': Akshay Kumar Opens Up About the Bitter Reality of Stardom

    ‘शोहरत हमेशा नहीं रहेगी’: अक्षय कुमार ने स्टारडम की कड़वी सच्चाई बयां की

    March 16, 2026
    The Cricket 'Mahakumbh' in Kurukshetra! Aakash Chopra Launches the 'Dream Tennis Cricket League' with a Bang!

    कुरुक्षेत्र में क्रिकेट का महाकुंभ! आकाश चोपड़ा ने किया ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज़

    March 16, 2026
    Lucknow Book Fair, Day 3: From Hakim Luqman's Magical Remedies to AI—The Book Fair Transforms into a Popular Picnic Spot!

    लखनऊ पुस्तक मेला दिन 3: हकीम लुकमान के जादुई नुस्खों से लेकर AI तक, किताबों का मेला बना पिकनिक स्पॉट!

    March 16, 2026

    बीबीएयू के एनएसएस विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने गांवों में चलाए जागरूकता अभियान

    March 15, 2026
    Grand Finale of the NSS Camp: Empowering Villagers Through the Digital Revolution!

    एनएसएस शिविर का धमाकेदार समापन: डिजिटल क्रांति से ग्रामीणों को सशक्त बनाया!

    March 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading