नई दिल्ली, 11 जनवरी 2026: सोशल मीडिया पर एक भावुक कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जो इंसानियत की सच्ची मिसाल पेश करती है। एक ट्रेन में चुपचाप उदास बैठे एक लड़के के पास जब एक ट्रांसजेंडर ( ट्रांस महिला) पैसे मांगने आईं, तो लड़के ने आंसुओं भरी आवाज में कहा, “मेरे पास तो पैसे नहीं हैं, दो दिन से कुछ खाया भी नहीं है।”
लड़का इतना कहते ही रो पड़ा। यह देखकर ट्रांसजेंडर का दिल पिघल गया। उन्होंने तुरंत कहा, “रो क्यों रहा है? मेरे से ले ले पैसे।” फिर उन्होंने अपनी जेब से पैसे निकालकर उस भूखे-उदास लड़के को दे दिए।

यह घटना लोगों के दिलों को छू गई है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे “असली इंसानियत” बताते हुए शेयर कर रहे हैं।
कई लोगों की प्रतिक्रियाएं:
- वंदना ने लिखा: “ऐसे लोग बहुत कम मिलते हैं।”
- चन्दन ने कहा: “इंसानियत की यही सबसे बड़ी पहचान है, जहाँ अक्सर लोग नज़रें फेर लेते हैं, वहाँ किन्नर
( ट्रांसजेंडर) समाज ने दिल खोलकर मदद की। गरीबी से बड़ा कोई गुनाह नहीं और मदद से बड़ी कोई दौलत नहीं।”
- सादाब अनवर बोले: “ऐसे लोग बहुत मुश्किल से मिलते हैं।”
- अली नबी ने टिप्पणी की: “यह तो दयालुता का अद्भुत नजारा है, सभी को ऐसा मदद करना चाहिए।”
यह कहानी याद दिलाती है कि समाज में अच्छाई अभी भी जिंदा है। लोग अक्सर किन्नर समुदाय को गलत नजर से देखते हैं, लेकिन यह घटना साबित करती है कि इंसानियत किसी जाति, लिंग या स्थिति से बंधी नहीं होती।
जो दुःख समझे, वही आपका अंदर का भगवान् है। क्या आपने भी कभी ऐसी कोई भावुक घटना देखी? कमेंट में जरूर बताएं।






