Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    डॉ.दरबारी लाल अस्थाना की 114वी जयंती समारोह 19 को: विद्यार्थी, राष्ट्रीयता पर आधारित चित्र बनायेंगे

    By July 17, 2019Updated:July 17, 2019 आर्ट एंड कल्चर No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 581

    डालीगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय लाहौरगंज परिसर में होगा आयोजन

    लखनऊ, 17 जुलाई 2019: स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना की 114वी जयंती, शुक्रवार 19 जुलाई को स्मृति दिवस के रूप में डालीगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय लाहौरगंज परिसर में मनायी जाएगी। कार्यक्रम निदेशिका शुभ्रा अस्थाना ने एक प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी दी कि इस अवसर पर परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत चित्र बनायेंगे।

    समारोह में सक्रीय समाज सेवी निराला नगर निवासी हरीश कपूर, लखनऊ महोत्सव के तहत आयोजित युवा महोत्सव के संयोजक मयंक रंजन, जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार बच्चा और डालीगंज स्थित प्रतिष्ठित माधव मंदिर से निकलने वाली भव्य जगन्नाथ यात्रा के युवा संयोजक, अनुराग साहू सहित अन्य का सम्मान किया जाएगा।

    अभिनंदन समारोह में निराला नगर निवासी हरीश कपूर का सम्मान किया जाएगा। वह शहर के जरूरतमंद लोगों को मानव के मृत शरीर को संरक्षित करने के लिए वातानुकलित बाक्स नि:शुल्क उपलब्ध करवा रहे हैं। अब तक तीन सौ से अधिक लोग उनकी इस नि:शुल्क सेवा के कारण ही अपने परिचितों के अंतिम दर्शन कर सके हैं। 13 सितम्बर 1914 से वह इस दिशा में सक्रीय है।

    बता दें कि सुशील अब तक शहर में 500 से अधिक रक्तदान करवा चुके हैं। इसके साथ वह 2003 से योग और फिजियोथेरेपी के शिविर भी आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए गोमती स्वच्छता अभियान और गौरैया बचाओं अभियान का भी संचालन किया है। वह इन्दिरा नगर आवासीय महासमिति के महासचिव रहते हुए क्षेत्रवासियों की सुखसुविधाओं के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

    मयंक रंजन के प्रयासों का ही परिणाम है कि शहर के कलाकार हर्षित सक्सेना, फराज नाज, टुइंकल बाजपेई, विनीत सिंह, समर अरोड़ा, शिवांगी बाजपेई जैसे कई नामों को देश विदेश में पहचान मिली है। वह बीते 21 सालों से हिन्दी और उर्दू के युवा रचनाकारों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। 30 मार्च 2005 को हुई गंभीर दुर्घटना के बाद भी वह आज भी जन हित में लगे हुए हैं। वह बस्तियों में जाकर रोगियों का उपचार करवाते हैं। उन्होंने डाक्टरी की पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए अपनी देह को दान देने का संकल्प लिया है। अनुराग साहू क्षेत्र में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविरों के साथ साथ उपेक्षित बच्चों को संस्कारित करने का कार्य भी विभिन्न माध्यमों से कर रहे हैँ।

    कार्यक्रम संयोजक भारतीयम संस्था के संस्थापक निदेशक पुनीत अस्थाना ने बताया कि वरिष्ठ स्वतन्त्रता सैनानी और गांधीवादी दर्शनशास्त्री डॉ.दरबारी लाल अस्थाना ने अपना पूरा जीवन देश सेवा और समाज सेवा को अर्पित कर दिया था। माता राजरानी देवी और पिता मुकुन्द लाल अस्थाना के पुत्र डॉ.दरबारी लाल अस्थाना का जन्म 24 जुलाई सन 1905 को आगरा में हुआ था। उनका राजनीतिक सफर अंग्रेंज़ी हुकुमत के दौरान राजकीय कॉलेज आगरा के बहिष्कार के साथ शुरू हुआ।

    ग्रामीण अर्थशास्त्र और पुनर्निर्माण कार्य के अध्ययन करने वह शान्तिनिकेतन भी गये जहां उन्हें गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर का सानिध्य भी मिला। युसुफ मेहर अली के अखिल भारतीय युवक आन्दोलन और सिंन्घियों के महान आध्यात्मिक गुरु टी.एल.वासवानी के भारतीय सांस्कृतिक पुनरुत्थान आन्दोलन में भी वह सक्रीय रहे। उन्होंने महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू जैसे देश के शीर्षस्थ नेताओं के साथ भी कार्य किया। महात्मा गांधी द्वारा संचालित सत्याग्रह आन्दोलन के तहत उन्हें 1930 में वृंदावन के प्रेम महाविद्यालय में आन्दोलन के दौरान 9सी-12 धारा के अन्तर्गत गिरफ्तार कर लिया गया और 4 अगस्त सन 1930 को उन को छह महीने के कठोर कारावास का दंड सुनाया गया।

    11अक्टूबर सन् 1930 उन्हें मथुरा जेल से सीतापुर जेल में ट्रांसफर कर दिया गया। जेल से रिहा होने के बाद डॉ.दरबारी लाल अस्थाना प्रदेश कांग्रेंस कमेटी के सदस्य भी रहे। मथुरा और आगरा काग्रेंस कमेटियों के भी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना अग्रणीय कार्यकर्ता रहे। स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद उन्होंने देहरादून में रहकर मेडिकल प्रैक्टिस भी की। उसके बाद वह लखनऊ आ गये और गांधी स्मारक निधि के संचालक पद पर लम्बे समय तक कार्य करते रहे। वह काफी समय तक पत्रकारिता भी की। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें 15 अगस्त 1972 को तात्रपत्र से सम्मानित किया था।

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading