Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    संगीत नाटक अकादमी में प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिताओं में यह रहे प्रथम

    ShagunBy ShagunJune 15, 2020Updated:June 15, 2020 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 633

    राज्य स्तर पर अनमोल, पुष्कर, देव व सिद्धांती प्रथम
    बांदा का बाल प्रतिभागी तबला व पखावज दोनों में अव्वल

    लखनऊ, 15 जून 2020: उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के स्टूडियो में बड़ी टीवी स्क्रीन पर निर्णायकों के सामने प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं के चौथे दिन अवनद्य वाद्यों तबला व पखावज के प्रतिभागियों की क्लिप्स स्क्रीन पर आईं। कोविड-19 के कारण विपिनखण्ड गोमतीनगर स्थित अकादमी भवन में प्रतियोगिताओं का दूसरा व अंतिम चरण प्रतियोगियों की रिकार्डेड क्लिप्स के आधार पर चल रहा है। प्रतियोगिताओं का कल अंतिम दिन होगा।

    अतर्रा बांदा संभाग के बाल वर्ग प्रतिभागी अनमोल कुमार द्विवेदी तबला और पखावज दोनों ही प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे। तबलें में उन्होंने तीन ताल तो पखावज पर चारताल और कवित्त प्रस्तुत किया था। तबला बालवर्ग में तीन ताल प्रस्तुत करने वाले कानपुर के सारांश बंसल द्वितीय व झपताल प्रस्तुत करने वाले वासुदेव पाण्डेय को तृतीय स्थान मिले। तबला बाल वर्ग मे विंध्याचल संभाग के राहुलकुमार, वाराणसी के वी.अनन्त कृष्णन, बरेली की आरोही रावत, लखनऊ के मृदुनंदन सनवाल व सार्थक मिश्र, आगरा की सात्विकी सरन व झांसी के प्रियांशु कश्यप का वादन भी स्क्रीन पर निर्णायकों ने परखा।

    तबला किशोर वर्ग में रूपक ताल पेश करने वाले वाराणसी के पुष्कर भागवत पहले, तीन ताल पर प्रस्तुतियां देने वाले मऊ संभाग के प्रेमचन्द्र दूसरे व तीन ताल ही बजाने वाले प्रयागराज के शुभम पटवा तृतीय रहे। तबले में कानपुर के रजत सागर, बरेली के हर्षप्रीत सिंह, वाराणसी के भवेश विक्रम मालवीय, आगरा की अर्चा श्रीवास्तव, मुरादाबाद के अनिमेश शर्मा व अयोध्या के लक्ष्य टेकचंदानी इत्यादि की क्लिपिंग्स भी निर्णायकों के सामने से गुजरीं। तबला युवा वर्ग में तीन ताल में उठान, चलनचारी, बाज व टुकड़े आदि दिखाने वाले वाराणसी के देवनारायण मिश्र प्रथम, प्रयागराज के दीपक कुमार साव द्वितीय व मऊ के विजयशंकर मिश्रा तृतीय रहे।

    युवा वर्ग के प्रतिभागियों में बरेली की नन्दिनी रिशीवाल भी शामिल रहीं। पखावज की प्रतियोगिता में बहुत ही कम प्रतिभागी थे। बालवर्ग के प्रथम विजेता के अलावा पखावज किशोर वर्ग में एकमात्र प्रतिभागी अतर्रा बांदा की सिद्धान्ती मणि को भी निर्णायकों ने प्रथम स्थान के लिये चुना। प्रतियोगिताओं का निर्णायक मण्डल में तबला शिक्षक व संगीतज्ञ डा.सुधांश पाण्डेय, वरिष्ठ तबलावादक पं.रविनाथ मिश्र व वरिष्ठ तबलानवाज अरुण भट्ट शामिल थे। प्रतियोगिता संयोजक रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि कल अंतिम दिन 16 जून को तीनों वर्गों मे कथक नृत्य प्रतियोगिताएं चलेंगी।

    #संगीत नाटक अकादमी #संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर में पुस्तक मेला
    Shagun

    Keep Reading

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading