लखनऊ, 01 जून 2019: गीता परिवार की ओर से चल रहे तीन दिवसीय अर्जुन भव संस्कार पथ शिविरों का शनिवार को समापन हुआ। इस मौके पर विजेता बच्चांे को पुरस्कृत किया गया। रामजानकी मंदिर टिकैतराय तालाब में गीता श्लोक में अनुष्का सैनी, महाभारत में महापुरुषों के नाम में श्वेता साहू, शीतला माता मंदिर में गीता श्लोक में वंश साहू, शिविरार्थी में रिषम कुमार गुप्ता, मोतीझील के शिवशक्ति मंदिर में ध्रुव साधना में खुशी कुमारी, श्रीमद्भगवद्गीता में पाखी सरकार, आदर्श शिविरार्थी में शिवम् गौतम, बलराम पार्क में गीता श्लोक में बानी चंदेल, अर्जुन साधना में मानसी कुमारी, स्त्रोत में अंशिका सिंह, सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी में वर्षा सिंह, भुइयन देवी मंदिर गायत्रीनगर में प्रश्नोत्तरी मंे एकता यादव, प्रहलाद साधना में गरिमा यादव, आदर्श शिविरार्थी में शगुन, सीडी मांटेसरी पार्क में आदर्श बालक मंे ओम केसरवानी, स्तोत्रम् में खुशी उपाध्याय, भगवद्गीता में शोभा सिरसिया ने बाजी मारी।
इस अवसर पर पूजा गोयल, शिवेन्द्र मिश्रा, गया प्रसाद उपस्थित थे। समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों के समक्ष शिविर में सिखायी बातों का परिचय शिविर वृतान्त के अंतर्गत दिया गया। शिविर का निर्देशन प्रियांशु श्रीवास्तव, रमाकांत, अंजलि गुप्ता, कोमल गहलोत, अपूर्वा सक्सेना, गौरव असेरी, हर्षिता मिश्रा ने विभिन्न सत्रांे का आयोजन किया।
पूजा गोयल ने कहा कि बच्चों को नित्य उठाकर सबसे पहले धरती मां को उसके बाद अपने माता-पिता, बड़ों को प्रणाम करना चाहिए बालकों को हमेशा झुककर चरण स्पर्श तथा बालिकाओं को झुककर प्रणाम करना चाहिए तब तक वह आपकी पीठ अपना हाथ रखकर स्पर्श न कर दे। यही हमारी संस्कृति की पहचान क्योंकि हमें माता-पिता, बड़ों आदर करना चाहिए। मीडिया प्रभारी ने बताया कि वहीं दूसरी ओर राजधानी के कई स्थानों पर तीन दिनी शिविरों का भी समापन शनिवार को किया गया। जिनमें दिन प्रतिदिन ग्रीष्मकालीन शिविरों में खेलों के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चे अपना व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ संस्कारों का ज्ञार्नाजन निरन्तर कर रहे है।
राजधानी के विभिन्न स्थानों पर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर राजाजीपुरम, राधाकृष्ण मंदिर यहियागंज, शास्त्री पार्क मोतीझील, हनुमान मंदिर पांडेय का तालाब में शनिवार से शिविर प्रारंभ किया गया।






