Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    एमिटी में धूमधाम से खेला गया डांडिया

    By October 13, 2018 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 610

    लखनऊ 13 अक्टूबर 2018: नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के अवसर पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, गोमतीनगर द्वारा एज डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सरस इंस्टीट्यूट आॅफ परफारमिंग आर्टस् के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

    वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखिका सुनीता एरन ने दीप जलाकर डांडिया नाइट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गोमतीनगर की प्रधानाचार्या रचना मिश्रा, रोटी कपड़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा शोभा ठाकुर, संस्थापक आशुतोष चौबे, सरस इंस्टीट्यूट आॅफ परफारमिंग आर्टस् की निदेशिका पूजा शुक्ला भी उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए रचना मिश्रा ने कहा कि आज के तनाव और भागदौड़ भरे जीवन में त्योहार राहत देने का काम करते हैं। ऐसे मौकों पर घर परिवार और मित्रों से मिलने का अवसर भी होता है।

    कार्यक्रम में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिकाओं ने विशेष प्रस्तुति के साथ डांडिया खेलने की शुरूआत की जिसके बाद गरबे की धुनों और रंग बिरंगी लाइटों ने महौल को संगीतमय कर दिया। देवी गीतों के साथ ताल पे ताल मिलाते हुए लोगों ने डांडिया खेला।

    स्कूल के विद्यार्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों ने भी जमकर डांडिया नृत्य का आनन्द उठाया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में सभी ने भक्तिभाव के साथ डांडिया और गरबा खेला। कार्यक्रम में सबसे बेहतर डांडिया खेलने वालों को पुरस्कृत भी किया गया।

    Keep Reading

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading