Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    कथक में ‘अटल मर्म’: सुरभि व शिष्याओं ने दी खूबसूरत प्रस्तुति

    By December 31, 2018 आर्ट एंड कल्चर 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 542

    डा.सोनल मान सिंह ने बताई बारीकियां और दी नृत्य प्रस्तुति

    लखनऊ, 30 दिसम्बर 2018: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी महज एक राजनीतिज्ञ नहीं, एक सहज हृदय वाले व उच्चकोटि की वैचारिक क्षमता वाले दार्शनिक व्यक्ति थे। उनकी ‘गीत नये गाता हूं……., हार नहीं मानूंगा-रार नहीं ठानूंगा…….., मैं शंकर का क्रोधानल……..’ जैसी कई काव्य रचनाएं आज शाम कथक भावों और गतियो में मंच पर साकार हो उर्ठीं।

    उत्तरप्रदेश संगीत नाटक अकादमी के यहां संत गाडगे प्रेक्षागृह गोमतीनगर में अटल जयंती के अवसर पर चल रहे त्रिदिवसीय आयोजन ‘आओ फिर से दिया जलाएं’ के अंतिम दिन प्रयास कला संगम की ओर से उनकी कविताओं को ‘अटल मर्म’ शीर्शक के अंतर्गत सुरभि सिंह की कोरियोग्राफी में बेहद खूबसूरती से ईशा रतन, मीशा रतन, अस्मिता गुप्ता, सृश्टि त्रिपाठी, वैशाली, काव्या मेहरोत्रा, आकांक्षा पाण्डे, रिशु कष्यप, व संगीता कष्यप, शिव वेनवंशी व मृदुलय सिंह जैसे नवयुवा कथक कलाकारों ने उतारा।

    संस्कृति विभाग के सहयोग से हुई इस प्रस्तुति की कविताओं में ईशा-मीशा जैसी नृत्यांगनाओं ने प्रेम, हेम सिंह के संगीत में सजी अटल की कविताओं को देवेश चतुर्वेदी का जोषीला भावनामय स्वर मिला तो तबलानवाज विकास मिश्र के ताल वाद्य के फन के साथ उनका स्वर भी सुरभि सिंह के लेखन-निर्देशन व परिकल्पना में मंच पर उतरी इस संरचना को उभारने में मददगार बना। इसके साथ ही सोनल ठाकुर की इस प्रस्तुति को संवारने में आशीष कष्यप का ग्राफिक व एनीमेशन वर्क, एम.हफीज की प्रकाश परिकल्पना, शहीर अहमद व अभिशेक श्रीवास्तव की रूपसज्जा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    इससे पहले आयोजन के क्रम में पद्मविभूशण नृत्यांगना डा.सोनल मान सिंह की वार्ता और नृत्य प्रस्तुति हुई। आयोजन में पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोषी, विधि व न्याय मंत्री बृजेश पाठक और भूतत्व व खनिकर्म मंत्री अर्चना पाण्डे अतिथियों के तौर पर आमंत्रित थे। यहां अतिथियों का स्वागत अकादमी की सभापति डा.पूर्णिमा पाण्डे, सचिव रूबीना बेग, प्रोडयूसर तरुणराज व संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने किया।

    Keep Reading

    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    Mother Poorvi Devi fulfills everyone's wishes.

    सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं माँ पूर्वी देवी

    Major Announcement in UP: Honorarium for Part-time Instructors Hiked from ₹9,000 to ₹17,000

    UP में बड़ी घोषणा: अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़कर 17,000 रुपये

    Widespread Protest Against NSA: Demonstrations in Lucknow Against Action Taken Against Satyam Verma and Akriti

    NSA पर भारी विरोध: सत्यम वर्मा और आकृति पर कार्रवाई के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन

    The Clarion Call of the Shri Ram Hanumat Mahotsav: A Peerless Confluence of Devotion and Blessings

    श्रीराम हनुमत महोत्सव का शंखनाद: भक्ति और आशीर्वाद का अनुपम संगम

    Rotaract Club's 42nd Conference: The Spirit of Service, Honoring Youth

    रोट्रैक्ट क्लब का 42वां सम्मेलन: सेवा का जज्बा, युवाओं का सम्मान‘

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. διπλα κρεβατια join on December 31, 2018 10:02 pm

      Hey There. I discovered your blog the use of msn. This is a really smartly written article.
      I’ll make sure to bookmark it and come back
      to learn more of your helpful information. Thank
      you for the post. I will definitely comeback.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026
    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    May 19, 2026
    Rajni Sets Out with Her Own Wedding Procession in Search of Love; Emotions on Display in the Trailer.

    प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    May 19, 2026
    82% of Indian hypertension patients believe that high blood pressure is caused by stress, not diet!

    82% भारतीय हाइपरटेंशन रोगी मानते हैं- हाई बीपी तनाव से होता है, डाइट से नहीं!

    May 19, 2026
    'The Narmada Story' Unveils a High-Voltage Anthem Saluting the Valor of Women Police Officers

    महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading