प्रयागराज, 25 नवम्बर 2019: बाल अधिकारों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता के उद्देश्य से चंद्रशेखर आजाद पार्क से एक क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। यह आयोजन कमला ग्राम विकास संस्थान, चाइल्ड लाइन रेलवे द्वारा सोमवार को किया गया था। इस दौड़ में बालक वर्ग में सनी निषाद और बालिका वर्ग में पूजा पटेल अव्वल रहीं।
इस रेस को कवींद्र प्रताप सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रयागराज ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर चाइल्ड लाइन रेलवे के निदेशक अजीत सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा, खेल प्यार और जीने का सामान अधिकार की जरूरत है। इसके लिए हम सभी सामाजिक लोगों के साथ समाज के सभी लोगों को आगे आना होगा।
इस अवसर पर उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने कहा कि यह आयोजन जनपद में पहली बार है। इससे बच्चों में उत्साह बढ़ेगा। वित्त एवं लेखाधिकारी अजीत विक्रम सिंह, डॉ अनुराग सिंह, विकास सरन, सुबोध सिंह, बृजेश पांडेय अल्ट्राटेक, जय प्रकाश, नारायण यादव, डॉक्टर चंद्रशेखर यादव, राजेश सिंह, रवि सिंह, कुलदीप सिंह आदि रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजू यादव ने किया।
इस दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सनी निषाद प्रथम , आरपी इंटर कॉलेज सोराव, जसवंत सरोज द्वितीय, आरडी कॉन्वेंट नवाबगंज , तृतीय स्थान पर धीरज यादव, रानी रेवती देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, प्रयागराज रहे। वहीं बालिका वर्ग में आर पी इंटर कॉलेज सोराव की पूजा पटेल प्रथम,सरदार पटेल स्मारक अम्बेडकर नगर की नीतू कुमारी द्वितीय और रानी रेवती देवी प्रयागराज की छात्रा रेशमी तृतीय स्थान पर रहीं।






