Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational»Quote of the day

    क्षमा मांगने से हमारा अहंकार ढलता है जबकि क्षमा करने से हमारे संस्कार पलते हैं

    ShagunBy ShagunJune 14, 2025 Quote of the day No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 698

    संत वाणी : अजीत कुमार सिंह

    किसी को उसकी भूल के लिये क्षमा करना और आत्मग्लानि से मुक्ति दिलाना बहुत बड़ा परोपकार है। क्षमा करने की प्रक्रिया में क्षमा करने वाला क्षमा पाने वाले से कहीं अधिक सुख पाता है इसलिए ऐसा होने के लिये सहनशील और अहंकार रहित बनो। हम इंसानों से गलतियां हो जाना स्वाभाविक है ये गलतियां कभी हमसे परिस्थितियां करवाती हैं तो कभी हम अज्ञानवश ऐसा कर देते हैं। हममें से हर कोई न जाने प्रतिदिन ऐसी कितनी ही गलतियां करते हैं लेकिन ऐसी गलतियों पर हमें दूसरों को या खुद को सजा देने का कोई हक नहीं है यदि हमें अपनी संतुष्टि के लिये कुछ देना है तो क्षमा देनी चाहिए क्षमा करने से हमें दोहरा लाभ मिलता है।

    एक तो हम सामने वाले को आत्मग्लानि के भाव से मुक्त करते हैं जबकि अन्य लोगों के दिलों में जगह बनाकर हम अपने आसपास सहज वातावरण का निर्माण करते हैं किसी को उसकी भूल के लिये क्षमा करना और आत्मग्लानि से मुक्ति दिलाना बहुत बड़ा परोपकार है। क्षमा करने की प्रक्रिया में क्षमा करने वाला क्षमा पाने वाले से कहीं अधिक सुख पाता है।

    अगर देखा जाये तो गलती छोटी हो या बड़ी उसे फिर सुधारा नहीं जा सकता उसके लिये क्षमा ही मांगी जा सकती है अगर आप किसी की भूल को माफ करते हैं तो आप उस व्यक्ति की सहायता तो करते हैं साथ ही स्वयं की सहायता भी करते हैं। क्षमा मांगने से हमारा अहंकार ढलता है जबकि क्षमा करने से हमारे संस्कार पलते हैं, क्षमा शीलवान का शस्त्र और अहिंसक का अस्त्र है क्षमा करने के लिये व्यक्ति को अपने अहं से ऊपर उठकर सोचना पड़ता है सिर्फ सहनशील व्यक्ति ही ऐसा कर सकते हैं।

    क्षमा करना दंड देने से काफी बड़ा है दंड मनुष्य देता है लेकिन क्षमा देवता से प्राप्त होती है, दंड में उल्लास है शांति नहीं, जबकि क्षमा में शांति है और आनंद भी महात्मा बुद्ध जी कहते हैं कि मैंने पाया कि अद्भुत हैं वे लोग जो दूसरों की भूल पर क्रोध करते हैं अद्भुत इसलिए कि भूल दूसरा करता है और दंड वे स्वयं को देते हैं मैं आपको गाली दूं और क्रोधित आप होंगे मनुष्य का स्वभाव दो प्रकार का होता है संकुचित और उदार, संकुचित दृष्टि वाले बहुत थोड़ा देख पाते हैं जबकि उदार दृष्टि वाले वस्तु या व्यक्ति का समग्रता से परीक्षण करते हैं संकुचित दृष्टि वाले चीजों या घटनाओं को अपने अंदर पकड़कर बैठे रहते हैं जबकि उदार दृष्टि वाला व्यक्ति चीजों को दिल से नहीं लगाता जो व्यक्ति ऐसी दृष्टि रखता है वही सुंदर जीवन जी सकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    हनुमान मंदिर से लौटते समय रास्ता क्यों बदलते हैं लोग?

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading