संस्कृति विभाग के सहयोग से हुई नृत्य नाटिका
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की रसमंच योजना के अंतर्गत संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह में कल्चरल क्वेस्ट संस्था की नृत्य नाटिका प्रस्तुति ‘आतिशे आशिकी’ का प्रदर्शन किया गया। शिजा नकवी की लिखी और बृजेन्द्र श्रीवास्तव के संगीत निर्देशन में तैयार शिन्जिनी सरकार की इस प्रस्तुति को कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह ने अपनी संगीत परिकल्पना में निर्देषित किया।
प्रेम ईश्वर का दिया प्रकृति और मानवीय जीवन का सबसे अहम भाव है, जो कभी प्रेरणा तो कभी ऊर्जा और शक्ति देता है। प्रेम में रंग-रूप, जात-पात, छोटा-बड़ा जैसे सभी भेदभाव खत्म हो जाते हैं। सुन्दर संयोजनों और नृत्य कलाकारों के दमदार अभिनय से सजी इस प्रस्तुति में नौजवानों की वर्तमान पीढ़ी को यह संदेश दिया गया कि प्रेम को अपनी ताकत बनाओ, कमजोरी नहीं।

नायिका के रूप में शिनजनी सरकार और नायक के तौर पर कोलकाता से विशेष रूप से प्रस्तुति के लिये आए असीम बंधु भट्टाचार्य के षिष्य अविक चकी के साथ ईशा रतन, मीशा रतन, स्निग्धा सरकार व अंकिता प्रेम के भावों को खूबसूरत अंदाज में मंच पर उतारा। प्रस्तुति के ध्वन्यांकन में पार्श्व गायन बृजेन्द्र व प्रियांषी श्रीवास्तव का और वाइस ओवर विकास और सुरभि का रहा।
वाद्यों में तबले पर विकास मिश्र थे तो स्वर्गीय विनोद मिश्र की बजाई सारंगी उनकी याद दिला गई। मनीष सैनी की प्र्रकाश संयोजना ने प्रस्तुति को दर्शनीय बनाया। प्रस्तुति में ज्योति किरन रतन, तनुज नारायण, सहारा बानो व अतुल सिंह का सहयोग रहा।







