Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    ‘उर्मिल रंग महोत्सव’ में दिखी महिला लोक कलाकार के संघर्ष की गाथा ’औरत की जंग’

    ShagunBy ShagunJuly 16, 2023Updated:July 16, 2023 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 839

    दूसरा ‘उर्मिल रंग महोत्सव’ प्रारंभ: राज बिसारिया उर्मिल रंग सम्मान से अलंकृत,
    सम्मान राज बिसारिया की पत्नी किरन राज बिसारिया ने ग्रहण किया

    लखनऊ, 16 जुलाई। जमीन से जुड़ी एक बेटी जो जीवन यापन के लिए लोक कला नौटंकी को आत्मसात करती है, उसकी संघर्ष गाथा को दर्शाती रंग प्रस्तुति ’औरत की जंग’ दर्शकों को मार्मिकता में डूबो गई।

    सुप्रसिद्ध लेखक, रंगनिर्देशक, व्यंग्यकार उर्मिल कुमार थपलियाल की स्मृति में आज से डा.उर्मिल कुमार थपलियाल फाउण्डेशन द्वारा आयोजित प्रारम्भ दूसरे ‘उर्मिल रंग महोत्सव’ में आसिफ अली की लिखी मूल रचना और डा.थपलियाल द्वारा निर्देशित यह प्रस्तुति आज रितुन थपलियाल मिश्रा के निर्देशन में फिर से संयोजित कर मंच पर थी। इस अवसर पर प्रबुद्ध रंग निर्देशक राज बिसारिया को मुख्य अतिथि डा.अनिल रस्तोगी और संयोजक सत्येंद्र मिश्र ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर पहले उर्मिल रंग सम्मान से अलंकृत किया। उत्सव में कल 17 जुलाई को रंगनाद संस्था रितेश कुमार अस्थाना के निर्देशन में विभांशु वैभव के लिखे कर्ण के चरित्र पर आधारित नाटक ‘महारथी’ का मंचन होगा।

    मार्च 2018 में दुनिया के आठवें और भारत में हुए पहले थियेटर ओलम्पिक में मंचित होकर चर्चित हो चुकी इस नाटिका में दिखाया गया है कि नौंटकी में जो प्रारंभिक महिलाएं इस क्षेत्र में आई, उन्होंने पुरुषों वाली इस पेशेवर कला में सफलता के कई कीर्तिमान बनाए। मर्दों की बेरहम दुनिया से लगातार धोखा खाने के बावजूद उन्होंने इस कला को नई ऊंचाई दी। ऐसी ही एक महिला कलाकार चम्पाबाई के संघर्ष और सफलता की कहानी कहते इस नाटक में मार्मिकता और भावुकता भरे कई उप पाठ हैं। निजी पेशेवर और पारिवारिक तनाव के माध्यम से कलाकार महिला के जीवन की कई परतें खुलती हैं। इस आईने में आज के समय में एक कलाकार की नियति और पेशेवर रिश्तों के मायने और उसकी कला के सरोकारों को देख सकते हैं। कैसे वह नौटंकी में शामिल हुई, प्रेम और विवाह में धोखा खाया, निरंतर संघर्ष किया, फिर बड़ी कलाकार बनी और शोहरत के शिखर पर पहुंची। सारे चरित्र समाज से ही रचे गये हैं। मूल नाटक के अतिरिक्त डा.थपलियाल ने इसमें पुरानी बंदिशों और दादरा रचनाओं का भी सुंदर समावेश किया है।

    नाटक में बड़ी और युवा चंपाबाई बनी अर्चना शुक्ला व दीप्ति सक्सेना के साथ चमेली- रितुन थपलियाल मिश्रा, देवी- हर्षिता मौर्य, रघु पंडित- आयुष श्रीवास्तव, बिजनौरी लाला तथा तारामती व परसादी सेठ- प्रवीण श्रीवास्तव, बसंती व सेठानी- रोजी मिश्रा, चुमकी व मालती- प्रख्याति जयसवाल, कनछेदी व किशन लाल- सागर, सूत्रधार व हरिश्चंद्र- सिकंदर यादव, रोहित व परदेसिया- ओमकार पुष्कर, खान साहब- अभ्युदय तिवारी, जगमोहन अंकित श्रीवास्तव, जसवंत सिंह व विष्णु- अक्षयदीप गौड, घुरऊ- प्रवर द्विवेदी और कम्मो- तान्या तिवारी मंच पर उतरे।

    नेपथ्य में संगीत संयोजन- मीता पंत का, मार्गदर्शन- पीयूष पाण्डेय का, गायन- मीता पन्त व हर्षिता आर्या का, प्रकाश संयोजन व संचालन- देवाशीष मिश्र का, वेशभूषा- रोजी दूबे मिश्रा की, मंच सामग्री- तान्या, अभ्युदय, प्रखर व ओमकार के द्वारा, मंच निर्माण- मधुसूदन व नंदकिशोर का, मंच प्रबंधन- अंकित का और प्रस्तुति नियंत्रण- प्रवीण श्रीवास्तव का रहा।

    #उर्मिल रंग महोत्सव
    Shagun

    Keep Reading

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading