Author: Shagun

भोजपुरी सिनेमा में नई उम्मीद भोजपुरी दर्शकों के लिए लंबे समय से इंतजार की जा रही फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और पॉपुलर अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मन मोहने वाली है। ट्रेलर में क्या है खास? ट्रेलर में रोमांस, इमोशन, कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। कहानी परिवार, रिश्तों की अहमियत, सामाजिक मूल्यों और प्रेम के…

Read More

इंदौर, 28 मार्च 2026 : जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज शार्प ने भारतीय बाजार में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए भारत का पहला विंडो एसी लॉन्च किया है, जिसमें पेटेंटेड प्लाज्माक्लस्टर तकनीक से एक्टिव एयर प्यूरीफिकेशन की सुविधा दी गई है। यह एसी न सिर्फ कमरे को ठंडा रखेगा, बल्कि हवा से बैक्टीरिया, वायरस, एलर्जेंस और बदबू को भी सक्रिय रूप से कम करेगा। प्लाज्माक्लस्टर तकनीक: कूलिंग के साथ प्यूरीफिकेशनयह इंडस्ट्री का पहला ऐसा विंडो एसी है जो पॉजिटिव और नेगेटिव आयनों को छोड़कर हवा को शुद्ध करता है। शार्प की यह अनोखी तकनीक भारतीय परिवारों के लिए खास तौर पर…

Read More

वायरल वीडियो में बॉडीबिल्डर का करारा संदेश, सोशल मीडिया पर तहलका मशहूर अमेरिकी बॉडीबिल्डर और पूर्व गवर्नर अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ने एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। एक पुराना लेकिन आज फिर से वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें अर्नोल्ड ट्रंप को सीधे संदेश देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अर्नोल्ड का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है और उनके शब्द हर किसी को चौंका रहे हैं। पूरा मामला क्या है? वीडियो में अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ट्रंप को “नाकाम नेता” बताते हुए कहते हैं: – “आप एक नाकाम नेता हैं। इतिहास…

Read More

शिवाजीनगर में उजागर हुई क्रूर घटना, वीडियो वायरल महाराष्ट्र के नासिक शहर के शिवाजीनगर इलाके में एक 32 वर्षीय महिला के साथ हुई चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। महिला को नौकरी दिलाने का लालच देकर पैसे ठगे गए, लेकिन जब उसने अपना पैसा वापस मांगा तो उसे बुरी तरह पीटा गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें एक व्यक्ति महिला पर लात-घूंसे बरसाता नजर आ रहा है। क्या है पूरा मामला ? जानकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला को अच्छी नौकरी का वादा किया था। विश्वास दिलाकर उससे…

Read More

समाज में बढ़ता वैचारिक व्यभिचार और बढ़ रहा नफ़रत का संसार! राहुल कुमार गुप्ता इंसान आज भी सबसे वहशी जानवरों में से सबसे अव्वल है! ये ईश्वर की सबसे बेहतरीन कृति तब है जब इसे कुछ नियंत्रण के तहत रखा जाए, वो चाहे धर्म, मजहब, कानून या संविधान का नियंत्रण ही क्यों न हो। अगर ये नियंत्रण हट जाए तो जंगल भी शर्म के मारे आत्महत्या कर लें। सभ्यता और संस्कृति के विकास ने नियंत्रण के साथ जहां इंसान को सभ्य रखा वहीं कुछ कुतर्कों और अराजकतत्वों ने शांति और प्रगतिशील संस्कृतियों और सभ्यता रूपी विशाल वृक्ष पर लगे दीमक…

Read More

वायरल वीडियो को इस्राइल का बताकर प्रसारित किया जा रहा है, वजह ईरान के पक्ष में माहौल बनाना नई दिल्ली : एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अमेरिकी माँ अपने बेटे की कहानी सुनाते हुए फूट-फूटकर रो रही हैं। वीडियो बेहद मार्मिक है। माँ बताती हैं कि उनका बेटा युद्ध में जाने के लिए तैयार नहीं था। जब उसने अमेरिकी अधिकारियों के सामने अपना विरोध जताया, तो उसके साथ कठोर व्यवहार किया गया। बेटा बार-बार कह रहा था कि “मैं नहीं जाना चाहता, मुझे घर रहने दो।” लेकिन सिस्टम ने उसे नहीं सुना।…

Read More

नई दिल्ली, 28 मार्च 2026: महंगी किताबों और ड्रेस का मुद्दा अब पूरे देश में राष्ट्रीय बहस बन गया है। टीवी डिबेट, अखबारों की सुर्खियां और सोशल मीडिया पर हर तरफ अभिभावक अपनी परेशानी बता रहे हैं। आज इसी मुद्दे पर लोकसभा में सांसद इकरा हसन ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर हमला बोला। सांसद का सीधा आरोप : अभिभावकों को महंगी खरीदारी के लिए मजबूर करते हैं इकरा हसन ने सदन में कहा, “कई प्राइवेट स्कूल किताबों और ड्रेस के लिए सिर्फ एक दुकानदार तय कर देते हैं और अभिभावकों को महंगी खरीदारी के लिए मजबूर करते हैं। यह…

Read More

… लेकिन ‘पूरी बर्बादी’ का दावा कितना सही? नई दिल्ली/यरुशलम, 27 मार्च 2026: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक ड्रोन वीडियो में इजराइल के Beit Shemesh इलाके में मलबे के ढेर, क्षतिग्रस्त इमारतें और बचाव कार्य दिख रहे हैं। कैप्शन में दावा किया गया है कि “ईरानी मिसाइलों ने इजराइल को बर्बाद कर दिया”। वीडियो का फैक्ट-चेक: बता दें कि यह फुटेज मार्च 2026 की शुरुआत (लगभग 1 मार्च) का है, जब ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में Beit Shemesh के रिहायशी इलाके (सिनागॉग शेल्टर के पास) में हमला हुआ था। वीडियो असली है, लेकिन कई यूजर्स…

Read More

नई दिल्ली/ह्यूस्टन, 27 मार्च 2026: विश्व के प्रमुख ऊर्जा सम्मेलन CERA Week by S&P Global में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल ने भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए त्वरित कार्रवाई और वैश्विक साझेदारियों का जोरदार आह्वान किया। सेरा वीक की ताकत पर अनिल अग्रवाल का खुलासा अग्रवाल ने कहा, “सेरा वीक (CERA Week) जैसा मंच बहुत कम फोरम देते हैं। यहां कंपनियां कुछ दिनों में वो हासिल कर लेती हैं, जिनमें सालों लग सकते हैं। यहां एनर्जी, प्रतिभा और ‘आओ एक साथ मिलकर इसे अंजाम दें’ की भावना है, जो कहीं और नहीं दिखती।” भारत…

Read More

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के उद्यान विभाग (हार्टिकल्चर) में एक पीएचडी शोध छात्र ने अपने विभागाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कुलपति से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। छात्र का दावा है कि लगभग छह महीने से वह मानसिक प्रताड़ना का शिकार है और फेलोशिप का आधा हिस्सा देने से इनकार करने पर धमकियां मिल रही हैं। छात्र का नाम और आरोपों का खुलासा शोध छात्र दिनेश कुमार मीना ने वीडियो संदेश के जरिए बताया कि वे उद्यान विभाग के शोध छात्र हैं। उनके अनुसार, विभागाध्यक्ष प्रो. मुफ्तलाल मीना (प्रो. एमएल मीना) लगातार उन्हें परेशान कर रहे…

Read More