Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    यूपी के विजेता पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों को एक्‍सीलिया में किया गया सम्‍मानित

    ShagunBy ShagunApril 3, 2022 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 673

    लखनऊ। ओडीशा में आयोजित राष्‍ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में यूपी के विजेता और उसमें भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों का शनिवार को एक्‍सीलिया स्‍कूल स्थित गौरव खन्‍ना एक्‍सीलिया बैडमिंटन एकेडमी में सम्‍मान किया गया। सम्‍मानित होने वाले खिलाड़ियों में व्‍हील चेयर श्रेणी में यूपी को दो स्‍वर्ण और तीन रजत पदक दिलाने वाले लक्ष्‍मण पुरुस्‍कार विजेता अबू हुबैदा और शशांक कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

    राष्‍ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में यूपी ने दो स्‍वर्ण, तीन रजत और 10 कांस्‍य समेत कुल पंद्रह पदक हासिल किए थे। इसके साथ ही विभिन्‍न श्रेणियों में पदक हासिल करने वाले निहाल गुप्‍ता, सुमन रावत, हामिद सलमानी, सुराजुद्दीन अहमद, रंजीता मौर्य, कनक सिंह आदि का सम्‍मान किया गया। जिनको भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के कोच गौरव खन्‍ना, एक्‍सीलिया स्‍कूल के डायरेक्‍टर आशीष पाठक, एक्‍सीलिया स्‍पोर्ट्स एकेडमी के प्रमुख प्रवीण पाण्‍डे और अंतर्राष्‍ट्रीय खिलाड़ी चिराग बरेठा और महाप्रबंधक शेखर वार्ष्‍णेय ने सम्‍मानित किया। इस अवसर पर कोच गौरव खन्‍ना ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पैरा खिलाड़ियों की चुनौती हमेशा बडी होती है इसलिए मानसिक रूप से दृढ़ रहकर हमें अपने सपने का पीछा करना होगा तभी हम देश और प्रदेश का नाम रोशन कर पायेंगे। एक्‍सीलिया स्‍कूल के डायरेक्‍टर आशीष पाठक ने कहा कि पैरा खिलाड़ियों का जुझारूपन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

    इसके अतिरिक्‍त विभिन्‍न श्रेणियों में यूपी का प्रतिनिधित्‍व करने वाले खिलाड़ियों में शामिल मिथिलेश वर्मा, अतुल कुमार शर्मा, नीलेश यादव, आकाश आनंद, आशुतोष दुबे, रुचि त्रिवेदी, अनुभव सागर तेवतिया, रवीन्‍द्र कुमार सिंह, मनीशा, मनोज चौहान, अभिषेक दीक्षित, झलकेश कुमार, मनीष कुमार, संगीता यादव, संतोष कुमार गुप्‍ता, प्रहलाद, मुकेश सैनी, दीपक ज्‍वाला आदि भी सम्‍मानित किए गए। इस अवसर पर खिलाड़ियों को राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता के उनके प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। इस मौके पर बैडमिंटन कोच आदित्‍य सिंह, जॉय गुप्‍ता, गौरव खन्‍ना एक्‍सीलिया बैडमिंटन एकेडमी के प्रशिक्षु और उनके अभिभावक विशेष रूप से शामिल रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow District Age-Group Chess Championship 2026-27 Begins

    लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप 2026-27 शुरू

    लखनऊ मंडल ने धमाकेदार शुरुआत की! अंडर-19 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में झांसी को 4-0 से रौंदा

    The Cricket 'Mahakumbh' in Kurukshetra! Aakash Chopra Launches the 'Dream Tennis Cricket League' with a Bang!

    कुरुक्षेत्र में क्रिकेट का महाकुंभ! आकाश चोपड़ा ने किया ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज़

    A Chess Referee Revolution Begins in Lucknow! Grand Launch of the Senior National Arbiters' Seminar – 50 Aspirants Ready to Vie for FIDE Titles!

    लखनऊ में शतरंज रेफरी क्रांति शुरू! सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार का धमाकेदार शुभारंभ – FIDE टाइटल के लिए 50 योद्धा तैयार!

    T20 World Cup 2026 Final: India thrash New Zealand by 96 runs, become champions for the third time!

    टी20 विश्व कप 2026 फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा, तीसरी बार चैंपियन बने!

    Balaji Enterprises wins Nishatganj Champions Trophy Season 13, Aman Chaudhary becomes Man of the Tournament

    निशातगंज चैंपियंस ट्रॉफी सीजन 13 में बालाजी एंटरप्राइजेज विजेता, अमन चौधरी बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Kansai Nerolac has put its paint to the toughest test by sending it into space! It remains vibrant even at -64°C temperatures at 86,000 feet.

    कंसाई नेरोलैक ने पेंट को अंतरिक्ष में भेजकर किया सबसे कठिन टेस्ट! 86,000 फीट ऊपर -64°C तापमान में भी चमक बरकरार

    April 24, 2026
    Public Outrage on the Streets of Nepal; Democracy at Risk.

    नेपाल में सड़कों पर जनाक्रोश, खतरे में लोकतंत्र

    April 24, 2026
    Agricultural Cycle Disrupted by Extreme Heat: Record Temperatures in April; India Becomes the Global Heat Capital

    भीषण गर्मी से कृषि चक्र बिगड़ा : अप्रैल में ही रिकॉर्ड गर्मी, भारत बना ग्लोबल हीट कैपिटल

    April 24, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    सीजफायर पर विवाद : ईरान पर अमेरिकी शिकंजा कसा! 31 तेल टैंकर घुमाए, नाकाबंदी से तेल निर्यात ठप

    April 24, 2026
    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    April 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading