Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    पर्दे के पीछे से आज़म का दांव! 

    By January 12, 2018Updated:January 12, 2018 राजनीति 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    imaging: shagunnewsindia.com
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 590
    • वसीम रिज़वी के बयानों से मुसलमानों में हो रही एकता स्थापित
    • भाजपाई शिया उलमा भी मदरसों और बाबरी मस्जिद के फेवर मे आ गये
    • सवाल उठे- दाउद इब्राहिम भाजपा परस्ती करे तो वो राष्ट्रवादी हो जायेगा
    • रिवर्स गेम तो नहीं खेल रहा आज़म का चेला
    नवेद शिकोह 
    लखनऊ,12 जनवरी। सब जानते है कि मौलाना कल्बे जव्वाद के संरक्षण में ही वसीम रिज़वी को शिया वक्फ बोर्ड का डमी अध्यक्ष बनाया गया था। साइलेंट कमिटमेंट तो ये था कि मजहब और सियासत की खिचड़ी की ये हांडी(शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का पद) रहेगी तो तुम्हारे हाथ में लेकिन किसको खिचड़ी दें और किसको ना दें ये अख्तियार मेरा रहेगा। मौलाना जव्वाद और वसीम के बीच का ये कमिटमेंट कुछ सालों बाद फेल हो गया था।  वसीम कठपुतली के धागों को तोड़कर आजाद होना चाहते थे। मौलाना से बगावत के बाद कौम और हुकुमत कहीं के नहीं रहते वसीम। लेकिन चतुराई से उसने सपा की हुकुमत में मौलाना से बगावत का टाइम चुना। इस सरकार में मुस्लिम मामलात के वजीर ही नही मुस्लिम मामलों में वजीरे आला जैसा पावर रखते है आजम खान। आजम खां अपनी हुकुमत में उलमा का दखल बर्दाश्त नहीं करते है। मौलाना बुखारी के बाद मौलाना जव्वाद ऐसे धार्मिक नेता हैं जो हुकूमतों पर दबाव बनाते रहे हैं। नाफरमानी कर रहे वसीम को पद से हटाने के लिए सपा सरकार पर जव्वाद ने जितना दबाव बनाया आजम वसीम को उतनी ही ताकत देते रहे।
    इस दौरान आजम को राजनीतिक गुरु बनाकर सियासत की चालबाजियों सीखने लगे वसीम रिजवी। वक्त ने करवट ली,  सपा सत्ता से बेदखल हो गयी। भाजपा हुकुमत का निज़ाम आया तो भाजपा विरोधी रहे मुस्लिम समाज पर तेजी से भगवा रंग चढ़ता दिख रहा था। खासकर शिया समाज तो पूरी तरह भाजपाई होता दिखाई दे रहा था। जो कभी पानी पी-पीकर कर भाजपा को कोसते थे वो बड़े-बड़े उलमा और मुस्लिम धार्मिक नेता भी भाजपा के कसीदे पढ़ने लगे। कभी कोई मोदी के दर पर पहुंच गया तो कोई योगी की चौखट के चक्कर काटने लगा।
    इस माहौल को काटने के लिए आजम ने बड़ी खामोशी से रामपुरी चाकू चला दिया। सियासत के इस कैरम के स्टीकर बने आजम के चेले वसीम रिजवी। यहां वसीम रिजवी के रिवर्स गेम में तमाम गोटे आजम के पाले में गिरने लगीं।
    राम मंदिर के पक्ष में, मदरसों और  उलमा के खिलाफ लगातार बयान देने से आज़म ख़ान किस तरह अपने मकसद में कामयाब हो रहे हैं जानिये :
    1. उलमा के तमाम शिकायतों,  सुबूतो और आरोपों के आधार पर वसीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई ठंडी पड़ गयी।जिससे की वक्फ बोर्ड के पिछले कारनामों की पर्ते नहीं खुल पायीं। आरोप साबित होते तो वसीम के साथ आजम खान और सपा सरकार भी बुरी फंसती।
    2. जो शिया उलमा भाजपा की हिमायत में भाजपा सरकारों का सहयोग कर रहे थे वो भी मदरसों के पक्ष मे और राम मंदिर निर्माण की रुकावट बनकर खड़े हो गये।
    3. भाजपा विरोध और भाजपा समर्थन में शिया-सुन्नी के बीच जो खाई गहरी हो रही थी, वसीम विरोध में शिया सुन्नी एकता स्थापित होने लगी।
    4. मौलाना कल्बे जव्वाद, यासूब अब्बास और शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड जो भाजपा नीतियों का समर्थक बनता जा रहा था वो भाजपा नीतियों (मदरसों और राम मंदिर इत्यादि पर) के खिलाफ बयान देने लगा।
    5. संघ और भाजपा में वसीम का बढ़ता कद देखकर भाजपा के शिया मंत्री और और अन्य मुस्लिम भाजपायों मे बेचैनी नजर आने लगी।
    6. इन मुस्लिम भाजपाईयों को अपनी अहमियत की असुरक्षा तो महसूस हो ही रहे है भाजपा में दो-चार प्रतिशत जो मुस्लिम जनसमर्थन था वो खिसकती दिखाई देने लगा।

    पढ़े इससे सम्बंधित खबर:

    https://shagunnewsindia.com/vasim-rizvi-statemnet/

    #vasim rizvi

    Keep Reading

    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    Sonam Wangchuk on hunger strike for the 18th day; Shankaracharya says the PMO must intervene immediately.

    18वें दिन भी अनशन पर सोनम वांगचुक, शंकराचार्य बोले- PMO तुरंत हस्तक्षेप करे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    July 22, 2026
    Uttar Pradesh to become the country's bio-energy capital.

    उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी

    July 22, 2026
    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    July 22, 2026
    Cartoon Corner: Concerns regarding the side effects of 'instant love'.

    कार्टून की बात : चिंता इंस्टेंट लव के साइड इफ़ेक्ट की

    July 22, 2026
    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    July 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading