Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बच्चों की दुनिया

    बाल कहानी:  चोंचू और घोंचू 

    By March 13, 2018 बच्चों की दुनिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 684

    अरविंद कुमार ‘साहू’

    चोंचू चूहा बिल बनाने मे माहिर था। जैसे कोई इंजीनियर। नए – नए डिज़ाइन और सुविधा – सुरक्षा से युक्त। सो , मूषक नगर मे उसकी बड़ी माँग थी। ज़्यादातर चूहे अपना नया निवास चोंचू से ही बनवाना चाहते थे। उसके पास काम की कमी नहीं थी।

    चोंचू के पड़ोस मे घोंचू चूहा भी रहता था। वह भी बिल ही बनाता था। लेकिन एकदम पुराने और लापरवाह अंदाज मे, वह बिल खोदना शुरू करता और फिर एक निश्चित गहराई पर ले जाकर छोड़ देता। अगर कोई थोड़ी सुविधा या दो रास्तों की माँग करता तो वो दुगनी कीमत माँगने लगता। एक दरवाजे से दिक्कत यह होती कि यदि बिल के मुहाने पर बिल्ली या साँप जैसा कोई शत्रु आ जाए या फिर बरसात मे बाढ़ का पानी भरने लगे तो बचकर भागने का रास्ता नहीं मिलता था। घोंचू बहुत सस्ता भी नहीं था, सिर्फ चोंचू से अपने को सस्ता जताने के लिए ही कीमत कम करता था।

    घोंचू कुछ नया सीखने की कोशिश भी नहीं करता था। लेकिन चोंचू की काबिलियत से ईर्ष्या बहुत करता था। उसने सोचा , यदि चोंचू न हो तो वह बहुत ज्यादा कमाई कर सकता है। सो , उसने नगर के चूहों को भडकाना शुरू कर दिया। कहने लगा – “ यदि वास्तव मे चोंचू काबिल है तो मुझसे टक्कर ले और मेरी कीमत मे बढ़िया बिल बनाकर दिखाये।”

    यह बात चूहों के मुखिया तक पहुँची। वह भी अपने लिए सुविधाजनक बढ़िया बिल बनवाना चाहता था। उसने चोंचू और घोंचू को बुलाकर अपनी बात रखी और कहा – “ इसे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा समझ कर मेरे लिए बिल बनाना शुरू करो | निश्चित कीमत और समय अवधि मे जिसका काम ज्यादा अच्छा होगा , उसे कीमत के बराबर अतिरिक्त पुरस्कार भी मिलेगा।” दोनों मान गए।

    घोंचू ने तालाब के पास एक टीले पर खुदाई शुरू की। पानी के पास से बिल बनाता हुआ चढ़ाई मे ऊपर की ओर ले गया। फिर चोटी पर लेजाकर दूसरा निकास खोल दिया। मुखिया को दिखाते हुए बोला – “ सरदार ! देखो। जब चाहो तालाब मे जाकर पानी पी लो ,या ऊपर जाकर धूप सेंक लो, बारिश मे बाढ़ का पानी बिल मे फैले तो चोटी पर चढ़ जाओ। एक तरफ कोई खतरा दिखे तो दूसरे रास्ते से भाग लो, बाकी समय बीच की जगह मे आराम करो।”

    सरदार बड़ा खुश हुआ। टीले की ऊँचाई और बिल के मुहाने को देखकर बोला – “भाई वाह ! तुम तो सिर्फ नाम के घोंचू हो , लेकिन काम ऊँचा ही करते हो। ऊपर तक दिन भर चढ़ने उतरने मे मेरी अच्छी ख़ासी कसरत भी हो जाया करेगी। ” थोड़ी प्रशंसा सुनकर घोंचू भाव खा गया।

    ” ……..और यदि कभी बारिश मे फिसलकर नीचे भी आ गिरा तो तालाब की ठंडक सारी चोट और थकान हर लेगी।” – कहते हुए सरदार अजीब तरह से मुस्कराया। लेकिन घोंचू ये व्यंग्य न समझा। बस विजयी भाव से सीना चौड़ा करके बोला – “ सरदार ! कहो तो सुरक्षा के लिए तीसरा रास्ता भी बना दूँ। लेकिन फिर कीमत आपको तीन गुनी देनी पड़ेगी।” घोंचू की बात पर सरदार बोला – “ठीक कहते हो। लेकिन चलो , पहले चोंचू का काम भी देख लूँ । इसी कीमत मे उसने क्या किया है ?”

    “ देख लो , भला मुझे क्या ऐतराज होगा।”- चोंचू के नाम से ही घोंचू जल – भुन गया। वह भी सरदार के साथ जा पहुँचा।
    बगल वाली पहाड़ी पर चोंचू का बनाया बिल भी तैयार था। चोंचू बताने लगा – “देखिये सरदार ! एक रास्ता तालाब के पास पूर्व दिशा मे खुलता है। इधर से पानी के साथ ही सुबह की धूप भी बिल के भीतर पहुँच जाएगी। दूसरा पीछे के मैदान की ओर खुलता था। सूरज डूबते समय उधर से बिल मे उजाला जाएगा और किसी खतरे के समय अतिरिक्त निकास का काम देगा।”

    “कुछ अतिरिक्त विशेषता भी है ?” – सरदार ने पूछा। चोंचू बताने लगा – “ सरदार ! इसका तीसरा दरवाजा पहाड़ी और जमीन के बीच की ऊँचाई पर दक्षिण की ओर खुलता है। सूर्य ज्यादा समय तक इसी दिशा मे रहता है जिससे आपको सारा दिन रोशनी मिलेगी। तीनों रास्ते एक दूसरे से जुड़े हैं। सो ,किसी भी तरफ से हवा चलेगी तो पूरे बिल मे ताजी ऑक्सीज़न पहुँचेगी।” बाढ़ मे नीचे पानी भरने पर आप इतनी ऊँचाई पर सुरक्षित रहेंगे। इधर से चढ़कर पहाड़ी की वनस्पतियों से भोजन भी खोज सकते हैं और मूषक नगर का जायजा भी ले सकते हैं । भीतर इतनी जगह है आपका परिवार खूब धमाचौकड़ी मचा सकता है | राशन भंडार ऊँचाई वाले रास्ते पर है , जिसमे बारिश का पानी नहीं घुसेगा। ये रास्ता एक बड़े पत्थर के नीचे खुलता है।”

    अब सरदार ने घोंचू की तरफ अर्थ पूर्ण ढंग से देखा तो वह जल्दी से कहने लगा  – “मैंने पहले ही कहा था कि आप चाहें तो मैं तीसरा रास्ता बना दूँ ……।” सरदार बोला – “लेकिन यह सारा काम तो उसी समय अवधि और कीमत मे हुआ है, लेकिन तुम्हें तो अब अतिरिक्त समय और कीमत भी चाहिए। फिर भी , ये चोंचू जैसी तकनीक कहाँ से लाओगे ?”
    घोंचू को जवाब नहीं सूझा। वह मन ही मन शर्मिंदा हो रहा था। अब उसने भी चोंचू से कुछ नया सीखने की ठान लिया था।

    मोबाइल: 7007190413

    Keep Reading

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    The trick of the singer donkey and the jackal.

    गायककार गधा और सियार की चालाकी

    Children raised under the guidance of their elders become the most well-mannered!

    बुजुर्गों की छत्रछाया में पलने वाले बच्चे सबसे ज्यादा संस्कारी बनते हैं!

    बच्चों का बचपन स्क्रीन पर क्यों बर्बाद हो रहा है? 2026 की हकीकत और बचाव के आसान तरीके

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading