Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बच्चों की दुनिया

    वीर बाल दिवस 2025: उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 1.48 करोड़ बच्चों ने जागृत की राष्ट्रभक्ति और साहस की भावना

    ShagunBy ShagunDecember 26, 2025 बच्चों की दुनिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Veer Bal Diwas 2025: 1.48 crore children in 75 districts of Uttar Pradesh awakened the spirit of patriotism and courage.
    वीर बाल दिवस 2025: उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 1.48 करोड़ बच्चों ने जागृत की राष्ट्रभक्ति और साहस की भावना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 657

    बेसिक शिक्षा विभाग के नेतृत्व में स्कूलों में प्रेरक गाथाएं, प्रतियोगिताएं और डिजिटल प्रसारण- बालमन में रोपे गए संस्कारों का व्यापक उत्साह

    लखनऊ, 26 दिसंबर 2025। आज वीर बाल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में एक ऐतिहासिक और भावुक आयोजन हुआ, जिसमें 75 जनपदों के लगभग 1.32 लाख परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 1.48 करोड़ से अधिक बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के मार्गदर्शन और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित यह कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं रहा, बल्कि बच्चों के मन में साहस, शौर्य, कर्तव्यबोध और राष्ट्रभक्ति के गहन संस्कार रोपित करने का सशक्त माध्यम बना।

    विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना सभा के बाद श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार वीर साहिबजादों – साहिबजादा जोरावर सिंह, फतेह सिंह, अजीत सिंह और जुझार सिंह – की प्रेरणादायी गाथाओं का वाचन किया गया। बच्चों को बताया गया कि उम्र नहीं, संकल्प और शौर्य ही इतिहास रचते हैं।

    Veer Bal Diwas 2025: 1.48 crore children in 75 districts of Uttar Pradesh awakened the spirit of patriotism and courage.
    वीर बाल दिवस 2025: उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 1.48 करोड़ बच्चों ने जागृत की राष्ट्रभक्ति और साहस की भावना

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय मुख्य कार्यक्रम का लाइव डिजिटल प्रसारण सभी स्कूलों में दिखाया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए साहिबजादों के बलिदान को याद किया और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।

    इस अवसर पर चित्रकला, कविता पाठ, निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद तथा संवाद सत्र जैसी रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। शिक्षकों ने बच्चों को वीर बालकों के जीवन, उनके साहसिक निर्णयों और सामाजिक योगदान से परिचित कराया, जिससे बच्चों में प्रेरणा, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास हुआ।

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों तथा खंड शिक्षा अधिकारियों ने आयोजन की सतत निगरानी की। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार किया गया, तथा जनपदों से फोटो, वीडियो और रिपोर्ट विभागीय स्तर पर संकलित की गईं। स्कूल शिक्षा की महानिदेशक मोनिका रानी ने कहा कि वीर बाल दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरक गाथाओं से जोड़कर मूल्य-आधारित, नेतृत्वपरक और आत्मविश्वासपूर्ण शिक्षा को और मजबूत किया गया है।

    बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि यह दिवस बच्चों में साहस, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम के संस्कारों को सुदृढ़ करता है। प्रदेश के हर विद्यालय तक यह संदेश पहुंचा कि इतिहास उम्र से नहीं, संकल्प और शौर्य से रचा जाता है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश में बच्चों को न केवल इतिहास से जोड़ने, बल्कि उन्हें राष्ट्रनिर्माण के सच्चे योद्धा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

    Shagun

    Keep Reading

    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    Premature Death—Gleefully Mocking Road Accidents—and Our Collective Consciousness!

    सड़क हादसों पर अट्टाहस करती अकाल मृत्यु और हमारी सामूहिक चेतना!

    Mother Poorvi Devi fulfills everyone's wishes.

    सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं माँ पूर्वी देवी

    Major Announcement in UP: Honorarium for Part-time Instructors Hiked from ₹9,000 to ₹17,000

    UP में बड़ी घोषणा: अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़कर 17,000 रुपये

    Widespread Protest Against NSA: Demonstrations in Lucknow Against Action Taken Against Satyam Verma and Akriti

    NSA पर भारी विरोध: सत्यम वर्मा और आकृति पर कार्रवाई के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन

    Mamata's Ultimatum: Major Turmoil in the TMC—Whoever Wishes to Leave, May Go

    ममता का ultimatum: TMC में भारी घमासान, जो जाना चाहे जा सकता है

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    May 18, 2026
    U&i Expands Entry Star Series with the Launch of Premium ANC Neckband, High-Capacity Powerbank, and Ultra-Fast Car Chargers

    U&i Entry Star Series का धमाकेदार विस्तार: ANC नेकबैंड, 10,000mAh पावरबैंक और 165W अल्ट्रा-फास्ट कार चार्जर्स लॉन्च

    May 18, 2026
    Premature Death—Gleefully Mocking Road Accidents—and Our Collective Consciousness!

    सड़क हादसों पर अट्टाहस करती अकाल मृत्यु और हमारी सामूहिक चेतना!

    May 18, 2026
    Mother Poorvi Devi fulfills everyone's wishes.

    सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं माँ पूर्वी देवी

    May 18, 2026

    भारत के 82% हाइपरटेंशन रोगियों का मानना है कि उनका हाई बीपी तनाव की वजह से है, डाइट के कारण नहीं: नया अध्ययन

    May 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading