Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बच्चों की दुनिया

    बाल कहानी: गरम जामुन

    By September 23, 2018 बच्चों की दुनिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 764

    काफी समय पहले की बात है। सुंदरवन में श्वेत नामक एक बूढ़ा खरगोश रहता था। वह इतनी अच्छी कविता लिखता था कि सारे जंगल के पशु पंछी उन्हें सुनकर दांतों तले उंगलियां दबा लेते थे। विज्ञान तोता तक उनका लोहा मानता था। श्वेत खरगोश ने शास्त्रार्थ में सुरीली कोयल और विज्ञान में तोताराम को हराकर विजय प्राप्त की थी। इसी कारण जंगल का राजा शेर भी उसका आदर करता था।

    पूरे दरबार में उस जैसा विद्वान दूसरा कोई ना था। धीरे-धीरे उसे अपनी विद्वता का बड़ा घमंड हो गया। एक दिन वह बड़े सवेरे खाने की तलाश में निकला। बरसात के दिन थे। काले बादलों ने घिरना शुरू कर ही दिया था, मौसम की पहली बरसात होने ही वाली थी। सड़क के किनारे जामुन के पेड़ काले काले जामुन से भरे भर चुके थे। बड़े बड़े काले रसीले जवानों को देखकर स्वेत खरगोश के मुंह में पानी भर आया एक बड़े से जामुन के पेड़ के नीचे जाकर उसने आंखें उठाएं और ऊपर देखा तो नन्हे तोता को एक झुंड जामुन खाता दिखाई दिया।

    खरगोश ने नीचे से आवाज दी प्यारे नातियों मेरे लिए भी थोड़े से जामुन गिरा दो। उन नन्हे-मुन्ने तोतो में मिट्ठू नाम का एक तोता बड़ा शरारती और चंचल था। ऊपर से ही बोला दादाजी यह तो बताइए कि आप गर्म जामुन खाएंगे या ठंडे! बेचारा बूढ़ा श्वेत खरगोश सोच कर बोला। भला जामुन भी कहीं गर्म होते हैं। चलो मुझसे मजाक ना करो मुझे थोड़े से जामुन तोड़ दो। मिट्ठू बोला- ‘अरे दादा जी आप ठहरे इतने विद्वान यह भी नहीं जानते कि जामुन गरम भी होते हैं और ठंडे भी। पहले आप बताइए कि आपको कैसे जामुन चाहिए भला इसे जाने बिना मैं आपको कैसे जामुन दूंगा।

    बूढ़े और बुद्धिमान खरगोश को समझ में बिल्कुल भी ना आया कि जामुन गरम भला कैसे होंगे। फिर भी वह उसे रहस्य को जानना चाहता था। इसलिए बोला – बेटा तुम मुझे गर्म जामुन ही खिलाओ ठंडे तो मैं मैंने बहुत खाए हैं। मियां मिट्ठू ने खरगोश की बात सुनकर जामुन की एक डाली को जोर से हिलाया पके पके ढेर से जामुन नीचे धूल में गिर गए। खरगोश ने उठाकर धूल झाड़ कर खाने लगा। यह देख कर नन्हे मित्रों ने पूछा ‘क्यों दादाजी जामुन तो गर्म है ना! कहां बेटा यह तो साधारण ठंडे जामुन ही है। खरगोश बोला नन्हे मिट्ठू चुटकी लेकर पूछा क्या कहते हैं, तो फिर आप इन्हें फूंक फूंककर क्यों खा रहे हैं।

    इस तरह तो सिर्फ गर्म चीजें ही खाई जाती हैं। नन्हे मिट्ठू की बात अब जाकर बूढ़े खरगोश की समझ में आ गयी और वह बड़ा शर्मिंदा हुआ। इतना विद्द्वान बूढ़ा श्वेत खरगोश जरा सी बात पर छोटे से तोते के बच्चे से हार गया था। उसका घमंड चूर- चूर हो गया था।

    सीख: कभी कभी छोटे भी ऐसी बड़ी बात कहते हैं कि बहुत बड़े विद्वान गुणी भी अपना सिर ढूंढने लगते हैं।

    • पूर्णिमा वर्मन

    Keep Reading

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    The trick of the singer donkey and the jackal.

    गायककार गधा और सियार की चालाकी

    Children raised under the guidance of their elders become the most well-mannered!

    बुजुर्गों की छत्रछाया में पलने वाले बच्चे सबसे ज्यादा संस्कारी बनते हैं!

    बच्चों का बचपन स्क्रीन पर क्यों बर्बाद हो रहा है? 2026 की हकीकत और बचाव के आसान तरीके

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading