Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बच्चों की दुनिया

    कालू भेड़िये को सबक

    By April 3, 2018 बच्चों की दुनिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 700

    बाल कहानी:-मोहम्मद साजिद खान

    कालू भेड़िया बड़ा ही फुर्तीला था। छोटे जानवरों को उठाकर यो भाग छुपता कि सभी ढूंढते रह जाते हैं। इधर जब से उसे सफेद खरगोश के बच्चे मोनू को पकड़ा था। मन में हलचल मच गई थी। वह बहुत ही भोला बच्चा था। अपने कुशल व्यवहार और मीठी मीठी बातों के कारण वह सभी को सभी का चाहता था। जब यह बात खरगोश परिवार के मुखिया झबरी ने सुनी है तो वह सभी तो वह भी रो पड़ा क्योंकि मोनू रोज शाम उसी के पास बैठ कर बातें करता था।

    अब क्या होगा झबरीले ने उदास मन से कहा कालू भेड़िए ने तो नाक में दम कर रखा था। यदि उसे सबक सिखाया नहीं गया तो हमारा जीना दुश्वार हो जाएगा खरगोशों ने भी अपनी -अपनी राय व्यक्त की लेकिन कोई हल नहीं निकल सका मोनू का एक मित्र था, गोलू खरगोश मोनू शहर में उसी के साथ पढ़ता था।

    इधर गोलू छुट्टियां बिताने चाचा के घर आया था जब उसने मोनू के बारे में सुना तो बहुत दुखी हुआ। उसने तय कर लिया कि वह इस दुष्ट कालू को सबक सिखाएगा। वह दूसरे ही दिन वन आ पहुंचा। झबरीले उसका स्वागत किया और समझाया कालू बहुत चालाक है उसे यूं ही नहीं पकड़ा जा सकता। आप चिंता ना करें मुखिया जी मैं सबकुछ लूंगा।

    तब तक मोनू की मां नाश्ता ले आई गोलू ने भी नाश्ता किया तथा सभी से कालू की गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्रित की। अगले दिन जब गोलू उठा तो अधिक दिन निकल आया था। उसने फ़ौरन नहा धोकर नाश्ता किया फिर घूमने के लिए निकलने लगा तभी मोनू की मां ने हिदायत दी। ‘बेटा सतर्क रहना कालू कभी भी हमला कर सकता है’।

    गोलू टहलते- टहलते वन के बीच बने जंगल में तालाब के पास जा पहुंचा। तालाब पर जानवरों की खूब भीड़ थी कुछ नहा रहे थे तो कुछ अठखेलियां कर रहे थे गोलू का मन भारी था। अतः वह तालाब के दूसरे छोर पर जा पहुंचा यहां उसे शांति मिल रही थी।

    अभी वह चुपचाप बैठा ही था की आवाज आई ‘क्यों भाई सभी जानवर आनंद ले रहे हैं और तुम यहां निर्जन उदास बैठे हो। ‘बोलो ना’ उसने पीछे पलट कर देखा एक कछुआ पानी से निकलकर बहार तक आ गया था उसने कहा ‘क्या करूं उधर मन ही नहीं लग रहा था तो इधर चला आया’। फिर जब कछुआ ने गोलू से उदासी का कारण पूछा तो उसने सारी बात बता दी। कछुआ बड़ा चलाक था उसे एक युक्ति सूझी ‘अगर चाहो तो मैं उसे सबक सिखाने मैं तुम्हारी कुछ मदद करूं’।

    वह कैसे भाई? गोलू उत्सुक हो उठा था जानने के लिए। ‘लेकिन इस कार्य में तुम्हें थोड़ा सा जोखिम उठाना होगा मैं अपने मित्र के लिए जान भी दे सकता हूं गोलू ने निर्भीकता से कहा कछुआ बोला तो ठीक है समझ लो हमें उस दोस्त से मुक्ति मिल गई फिर उसने गोलू को सारी युक्ति समझा दी शाम हो रही थी। अतः गोलू घर लौट आया।

    अगले दिन जब वह तालाब के किनारे टहलने लगा। तो कालू ने उसे देख लिया फिर मौका पाकर कालू ने उस पर छलांग लगाई और गोलू को धर दबोचा गोलू पहले तो डर से थर्रा उठा लेकिन शीघ्र ही अपने को संभालता हुआ बोला ‘मुझे क्यों पकड़ लिया। छोड़ो मुझे घर जाना है’। घर जाओगे कालू हंसने लगा- ‘जाओगे तो तुम अब मेरे पेट में। ‘लेकिन मेरा कसूर तो बताओ।’ यही कि तुम अपने को बड़े चालाक समझते हो।

    और अपने मित्र की मौत बदला लेने आए हो। कालू गुस्से से गुर्राया। तुम्हें अपने मित्र से बड़ा प्यार है ना आज मैं तुम्हें उसी के पास पहुंचा दूंगा। गोलू बोला अब तो मैं तुम्हारे चंगुल में फंस गया हूं। लेकिन सोचो तो सही मरने वाले की एक इच्छा अवश्य पूरी की जाती है। कालू बड़े जोर से बोला हां- हां बोल क्या चाहिए तुझे। कालु का दिल इतना छोटा भी नहीं कि वह तेरी आखिरी इच्छा भी ना पूरी कर सके। वह बोला – ‘सूर्य देवता की पूजा करना चाहता हूं’।

    यह कौन सी बड़ी बात है ले छोड़ दिया चलाक मत बनना नहीं तो फाड़कर कीमां बना दूंगा। गोलू दूसरी ओर मुंह करके हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। गोलू तो आंखें मूंदे था लेकिन कालू से आंखें फाड़-फाड़कर देखे जा रहा था, कि वह कि कहीं वह भाग न जाए।

    इधर सूर्य की रोशनी बढ़ गई थी। अतः कालू की आंखें चौंधिया गई उसे धुंधला दिखने लगा इसी का फ़ायदा उठा कर अब तक गोलू कछुए की पीठ पर सवार हो चुका था और कछुआ आगे बढ़ गया था। तब गोलू ने शांति भंग की ‘लो भाई अब मुझे खा लो’। गोलू ने ही कहा था कि देर से इंतजार कर रहा है कालू झपट पड़ा लेकिन उसे कुछ स्पष्ट नहीं दिखा। अत: वह पानी में गिर कर डुबकियां लेने लगा।

    गोलू अपनी सफलता पर जोर से हंसा’ क्यों पानी ठंडा लग रहा है ना’। मुझे तुमने मुझे धोखा दिया मुझे बाहर निकालो कालू गिड़गिड़ाया अरे भाई तुम भी स्नान करके सूर्य देवता की पूजा कर लो न। हो सकता है मेरी तरह सूर्य देवता तुम्हें भी प्रसन्न हो जाए और तुम्हारी भी जान बच जाए। कहकर गोलू हंसता हुआ चला गया कछुआ पानी में चला गया कालू गिडागिड़ता ही रह गया।

    Keep Reading

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    The trick of the singer donkey and the jackal.

    गायककार गधा और सियार की चालाकी

    Children raised under the guidance of their elders become the most well-mannered!

    बुजुर्गों की छत्रछाया में पलने वाले बच्चे सबसे ज्यादा संस्कारी बनते हैं!

    बच्चों का बचपन स्क्रीन पर क्यों बर्बाद हो रहा है? 2026 की हकीकत और बचाव के आसान तरीके

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading