Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बच्चों की दुनिया

    लालची लकड़हारे को जब वृक्षराज ने दी सजा

    ShagunBy ShagunAugust 8, 2021 बच्चों की दुनिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 928

    जी. के. चक्रवर्ती

    रामलाल एक नौजवान आदमी था, सुबह सुबह उठ कर वह जंगल से लकड़ियां लेकर उन्हें बेच कर अपना जीवन चला कर रहा था। वह प्रतिदिन जंगल जाकर जमीन पर गिरी हुई पेड़ों की सूखी टहनियों को इकट्ठा कर उसे गांव वापस आकर उसे बेच दिया करता था। लकड़िया बेचने से उसे इतनी आमदनी हो चली थी, कि वह अपना रोज का खर्चा आसानी से निकाल लेता था।

    उसका जीवन इसी तरह सुखमय गुजर रहा था कि और इसी बीच रामलाल का ब्याह हो गया। शादी के बाद भी रामलाल वही लकड़ियां इकट्ठा करके उन्हें बेचने का काम लगातार करता जा रहा था लेकिन अब उसकी आमदनी उसके और उसकी पत्नी दोनों के लिए काफी नहीं थी। क्योंकि रामलाल की पत्नी काफी दिखावटी और खर्चीली भी थी लेकिन रामलाल साधारण जीवन गुजारने में विश्वास नहीं करती थी, इसीलिए वह प्रत्येक समय रामलाल से पैसों की मांगा किया करती थी।

    रामलाल अपनी पत्नी को नाराज नहीं करना चाहता था इसीलिए वह सोचने लगा कि वह अपनी कमाई को कैसे बढ़ाये कि उसे और अधिक पैसे कमा सके। हर रोज की तरह वह वह जंगल जाकर पेड़ो की गिरी हुई टहनियां इकठ्ठा करने लगा लेकिन उसे यह लकड़ियां बहुत कम लगने लगी इसीलिए वह आसपास के पेड़ की ताजा टहनियों को भी काट कर ले जाने लगा। इस तरह उसके पास बहुत सारी लकड़ी इकट्ठा हो जाती है वह इसे बेच कर वह पहले से और अधिक धन कमाने लगा। जिससे उसे दोगुने से भी अधिक आमदनी होने लगी और वह उन पैसों को अपनी पत्नी को देता था।

    रामलाल की पत्नी इतने पैसे पा कर बहुत खुश हो जाती थी। यह देखकर रामलाल भी बहुत उत्साहित होता। अब वह और दिनों से भी अधिक लकड़ियां रोज बेचने लगा। इस तरह कुछ दिनों में रामलाल और उसकी पत्नी को पैसों का लोभ बढ़ता चला गया, जिसके कारण अब रामलाल और भी अधिक हरे-भरे पेड़ों को भी काटने लगा, ताकि वह और अधिक पैसे कमा सकें।

    वह हर हफ्ते एक पेड़ काट देता। ऐसा बहुत दिनों तक चलता रहा। रामलाल के पास जरूरत से ज्यादा पैसे होने के कारण अब उसे जुआ खेलने की भी लत लग गई थी। अक्सर वह जुए में अपने पैसे हारने लगा तब रामलाल को और पैसों की जरूरत पड़ी इसीलिए उसने सोचा कि कियूँ न इस बार वह एक बड़ा पेड़ काटले।

    वह जंगल जाकर वहां के सबसे बड़े एक पेड़ को काटने के लिए जैसे ही अपनी कुल्हाड़ी उठाई कि तभी उस पेड़ की एक बहुत मोटी टहनी उस कुल्हाड़ी पर आ गिरी जिससे लकड़हारे की कुल्हाड़ी समेत उसका हाथ मोटी टहनी के नीचे दब गयी।

    तभी उस पेड़ से एक आवाज सुनाई दी कि तुम केवल अपने लोभ के कारण इतने सारे हरे-भरे पेड़ों को काट डालते हो जबकि मैं तुम्हें फल, फूल और छाया देती हूं , उसके बदले में तुम मुझे काटकर इस पर्यावरण का नुकसान तो कर ही रहे हो साथ ही इंशानो से स्वछ वायु भी छीन रहे हो यह केवल तुम इसीलिए कर रहे हो ताकि तुम उन पैसों से जुआ खेल सको। क्या तुम्हें पता है, कि पेड़ काटने से हमें भी उतनी ही तकलीफ होती है जितना तुम्हारे एक हाथ काटने पर तुम्हे होगी अब मैं इस तकलीफ का एहसास मैं तुम्हें करवाऊंगी तभी उस पेड़ की एक और मोटी टहनी उसके दबे हाथ पर आ गिरी जिससे उसके उस हाथ की हड्डी टूट गई जिसके दर्द से वह लकड़हारा चीख उठा। अब रामलाल को अपनी गलती अहसास होने पर वह जोर-जोर से रो कर अपनी गलतियों की माफी उस पेड़ से मांगने लगा और यह वह कहने लगा कि अगर मुझे कुछ हो गया तो मेरी बीवी का क्या होगा?
    रामलाल की बात सुनकर पेड़ को रामलाल पर दया आ गई तभी वहां से गुजरता हुआ एक पथिक ने रामलाल की दबी हाथ को टहनियों से बाहर निकलने में मदद की तभी पेड़ ने गुस्से से चीख कर उससे कहा कि अगली बार अगर उसने ऐसा किया, तो उसे इससे भी बड़ा दंड मिलेगा। रामलाल डर कर तेज कदमो से अपने घर की ओर चल पड़ा।

    शिक्षा:- इस लालची लकड़हारे की कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है , कि पेड़ भी हमारी तरह जीवित होते हैं। उनका भी अपना जीवन होता है और वह हम इंसानों की तरह सांस भी लेते हैं और उन्हें भी तकलीफ होती है। इसीलिए हमें कभी भी पेड़ नहीं काटना चाहिए। हमें हमेशा अपने आसपास के पर्यावरण का ख्याल रखना चाहिए और उसे स्वछ रखने की कोशिश करना चाहिये।

    Shagun

    Keep Reading

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    The trick of the singer donkey and the jackal.

    गायककार गधा और सियार की चालाकी

    Children raised under the guidance of their elders become the most well-mannered!

    बुजुर्गों की छत्रछाया में पलने वाले बच्चे सबसे ज्यादा संस्कारी बनते हैं!

    बच्चों का बचपन स्क्रीन पर क्यों बर्बाद हो रहा है? 2026 की हकीकत और बचाव के आसान तरीके

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading