तेंदुआ पकड़ने का पिंजरा लगा, बकरी चोर पकड़ा गया!
बहराइच, 28 नवंबर 2025 : तेंदुए की दहशत से परेशान वन विभाग ने जंगल में लोहे का बड़ा पिंजरा लगाया और अंदर चारा बनाकर एक मोटी बकरी बांधी।
रात करीब 2 बजे पिंजरे का दरवाजा अपने आप बंद हुआ। सुबह टीम ने ताली बजाते हुए पिंजरा खोला तो सबके मुंह खुले के खुले रह गए।पिंजरे में न तेंदुआ था, न शेर।
बल्कि एक 32 साल का युवक प्रदीप कुमार आराम से बैठा था, हाथ में बकरी की रस्सी पकड़े हुए।
प्रदीप ने पहले तो कहा, “मैं तो घूमने आया था।”
फिर बोला, “अंधेरे में दरवाजा बंद हो गया।”
अंत में कबूल लिया – बकरी लेने आया था, तेंदुआ बनकर फंस गया।
बकरी पूरी तरह सुरक्षित है। तेंदुआ अभी भी आजाद घूम रहा है।
मामला सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल।
लोग लिख रहे हैं:
“तेंदुआ नहीं पकड़ा, इंसान का लालच पकड़ लिया!”“बकरी ने आज चोर को फंसाया, तेंदुए को नहीं।”
- साकिब भाई: “कबीरा, हमरे देश में भाँति-भाँति के लोग… और भाँति-भाँति के तेंदुए भी!”
- समय अंकल: “लो जी, तेंदुआ नहीं पकड़ा, चोर पकड़ लिया। मिशन 50% सफल!”
- गुरु प्रसाद: “बकरी चोर को सलाम, कम से कम बकरी तो बच गई!”
- डॉ. वीर का धाँसू कमेंट: “यही असली तेंदुआ है भाई! अगर बकरी गोल हो जाती तो सब बोलते – वाह क्या चालाक तेंदुआ है, बकरी खाकर भी नहीं फँसा!”
फिलहाल पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ चोरी की नीयत से जंगल में घुसने का केस दर्ज कर लिया है। वन विभाग ने कहा, “अब अगला पिंजरा और मजबूत लगाएंगे… शायद इंसानों के लिए अलग से!”
जंगल में पिंजरा लगाओ तो सावधान – कभी-कभी इंसान ज्यादा लालची निकल आता है!







