Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    बजाज फिन्सर्व ने की ‘बजाज फिन्सर्व मल्टी कैप फंड’ की घोषणा

    ShagunBy ShagunFebruary 13, 2025 बिजनेस No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 497

    ओपन एंडेड इक्विटी योजना जो लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप में निवेश करती है

    मुंबई/पुणे, 13 फरवरी 2025: बजाज फिन्सर्व एएमसी ने एक ओपन एंडेड इक्विटी योजना बजाज फिन्सर्व मल्टी कैप फंड की शुरुआत की घोषणा की है, जिसके अंतर्गत लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉकों में निवेश किया जाएगा। इन्वेस्टर के लिए यह फंड फरवरी 6, 2025 से शुरू होकर फरवरी 20, 2025 को बंद होगा।

    बजाज फिन्सर्व मल्टी कैप फंड एक कॉन्ट्रेरियन इन्वेस्टमेंट रणनीति का अनुसरण करेगा जो बाज़ार की लोकप्रिय धारणाओं के विपरीत अप्रयुक्त और कम मूल्यांकित स्टॉकों को पहचानेगा। इस रणनीतिक दृष्टिकोण में कम समर्थित संपत्तियों की खरीद या लोकप्रिय स्टॉकों की बिक्री भी शामिल हो सकती है। फंड प्रबंधक आर्थिक और व्यवसाय चक्रों, अस्थायी व्यावसायिक अवरोधों, मूल्यांकन की अप्रभावशीलता, प्रतिवर्तनों और कम समर्थित विकास कारकों द्वारा प्रदत्त कम प्रभावशील मूल्यांकनों और निवेश अवसरों को पहचानने के लिए बाज़ार रुझानों का अनुसरण करेंगे।

    यह फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कंपनियों में संतुलित रूप से निवेश करेगा जिससे एक विविध बेहतर पोर्ट्फोलीओ को बनाए रखा जा सके। इस अनुशासित निवेश दृष्टिकोण के माध्यम से यह मल्टी कैप फंड उन अवसरों से दीर्घकाल में बेहतरीन प्रतिफल प्राप्त करने का उद्देश्य रखता है जिन्हें दूसरे छोड़ सकते हैं।
    यह फंड उन निवेशकों के लिए उचित है जो लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप के क्षेत्रों में विविध निवेश करने की इच्छा रखते हैं और अस्थिरता के समय में एक अच्छा निवेश अवसर तलाश कर रहे हैं। कॉन्ट्रेरियन इन्वेस्टमेंट रणनीति का पूर्ण सामर्थ्य प्राप्त करने के लिए निवेशकों को 5 वर्ष या उससे अधिक निवेश अवधि रखने की सलाह दी जाती है। यह योजना निफ्टी 500 मल्टीकैप 50:25:25 टीआरआई इंडेक्स (टीआरआई) के समक्ष बेंचमार्क की गई है।

    इस नए फंड की शुरुआत के अवसर पर बजाज फिन्सर्व एएमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणेश मोहन कहते हैं, “बजाज फिन्सर्व मल्टी कैप फंड निवेशकों को उपेक्षित संपत्तियों में छुपे मूल्य को भुनाने का एक अद्वितीय अवसर है। यह आकर्षक मूल्यों पर अंतर्निहित मूल्य से नीचे उपलब्ध कंपनियों में निवेश करके एक कॉन्ट्रेरियन इन्वेस्टमेंट रणनीति का अनुसरण करता है, जो उनके व्यवसाय चक्र के दौरान सभी अवसरों से पूर्ण लाभ प्राप्त करते हुए बाज़ार के सभी क्षेत्रों में लाभ उठाने का लक्ष्य रखता है। मात्र प्रतिफल पर ध्यान देने के स्थान पर हम एक रणनीतिक सोच और अनुशासन के माध्यम से दीर्घकालिक पूँजी निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं”।

    Shagun

    Keep Reading

    Media Outreach Newswire Appoints Pamela Phua as Managing Partner for Southeast Asia.

    मीडिया आउटरीच न्यूज़वायर ने Pamela Phua को साउथईस्ट एशिया की मैनेजिंग पार्टनर नियुक्त किया

    CheQ–AU Launches LED Credit Card! The Card Lights Up with a Tap, Providing Visual Confirmation Without a Battery.

    CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च! टैप करते ही जल उठेगा कार्ड, बिना बैटरी के देगा विज़ुअल कन्फर्मेशन

    Tata Mumbai Marathon 2026: A New History of ‘Giving’ and Change

    मुंबई की दो बड़ी खबरें: टाटा मैराथन ने रचा चैरिटी का रिकॉर्ड, सड़कें बनेंगी निवेश का नया जरिया

    A Blend of Tradition and Modern Elegance CaratLane’s Festive Jewellery Launch

    यामी गौतम के अंदाज़ में चमका कैरेटलेन का नया ज्वेलरी जादू

    Lyne Originals Expands ‘Startup Series’, Launches 6 New Smart Accessories

    Lyne Originals ने ‘Startup Series’ का विस्तार किया, लॉन्च किए 6 नए स्मार्ट एक्सेसरीज़

    Ananya Panday’s Double Role for Limca

    लिम्का के लिए अनन्या करेंगी डबल रोल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Media Outreach Newswire Appoints Pamela Phua as Managing Partner for Southeast Asia.

    मीडिया आउटरीच न्यूज़वायर ने Pamela Phua को साउथईस्ट एशिया की मैनेजिंग पार्टनर नियुक्त किया

    April 21, 2026
    A Royal Gown Worth ₹3 Lakhs! Parul Yadav Steals the Show on the Red Carpet.

    ₹3 लाख का शाही गाउन! रेड कार्पेट पर पारुल यादव ने मचाया धमाल

    April 20, 2026
    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    April 20, 2026
    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    April 20, 2026
    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    April 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading