चैम्पियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला
तमीम इकबाल और मुशफिकुर रहीम को आउट कर केदार जाधव ने टीम इंडिया को मैच में वापसी दिला दी है। बांग्लादेश ने १९७?५ रनों तक पांच विकेट गंवा दिए हैं। तमीम 70 और मुशफिकुर 61 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा।
तमीम जाधव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए, जबकि मुशफिकुर कप्तान विराट कोहली को कैच थमा बैठे। तमीम ने मुशफिकुर रहीम के साथ तीसरे विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी निभाई।
दूसरे छोर पर मुशफिकुर रहीम भी डटे हुए हैं और शाकिब अल हसन उनका साथ देने आए हैं। मुशफिकुर की भी हाफसेंचुरी पूरी हो चुकी है। भुवनेश्वर कुमार ने शब्बीर रहमान को रविंद्र जडेजा के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई थी। शब्बीर 19 रन बनाकर आउट हुए थे।
शब्बीर और तमीम ने दूसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े 5 ओवर तक बांग्लादेश का स्कोर 31 रन पर एक विकेट था। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने मेडन ओवर फेंका अगले ओवर में शब्बीर आउट हो गए।
भारत ने टॉस जीता और कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने सौम्य सरकार को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। बिना खाता खोले पवेलियन लौटे सरकार।







