Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

     बैंक अकाउंट हैक होने का डर, तो रिजर्व बैंक का नया हेल्पलाइन नंबर पर करे कॉल 

    ShagunBy ShagunDecember 11, 2017 अलर्ट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 619

    रिजर्व बैंक ने लोगों को बैंक खातों में होने वाली धोखाधड़ी की घटनाओं के प्रति सचेत करने के लिए एसएमएस अभियान तथा मिस्ड कॉल हेल्पलाइन की शुरुआत की है। केंद्रीय बैंक द्वारा लोगों को भेजे जा रहे एसएमएस में कहा गया है, बड़ी मात्रा में धनराशि मिलने के नाम पर किसी तरह का भुगतान नहीं करें। रिजर्व बैंक या इसके गवर्नर या सरकार कभी भी इस तरह का ई-मेल, संदेश या कॉल नहीं करती। बैंक ने विस्तृत जनकारी और मदद के लिए मिस्डकॉल हेल्पलाइन 8691960000की भी शुरुआत की है। इस नंबर पर मिस्डकॉल किये जाने के बाद उपभोक्ता को वापस कॉल आता है जिसमें इस तरह की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाती है।
    – क्या है सुविधा
    इस कॉल में साइबर सेल एवं स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने संबंधी जानकारियां भी दी जाती हैं। ईमेल, संदेश या कॉल के जरिये लोगों को रिजर्व बैंक से पुरस्कार मिलने या लॉटरी लगने जैसे प्रलोभन दिये जाने की घटनाएं हाल में बढ़ी हैं। इस तरह की घटनाओं में ठग प्रलोभन देते हैं और लॉटरी या पुरस्कार का पैसा जारी करने के लिए शुल्क की मांग करते हैं। केन्द्रीय बैंक के मुताबिक आमतौर पर ठग मोबाइल पर फोन या टेक्स्ट मैसेज अथवा ई-मेल के जरिए बैंक खाताधारकों को रिजर्व बैंक से लॉटरी मिलने का संदेश भेजते हैं। कई मामलों में यह संदेश रिजर्व बैंक के गवर्नर के ई-मेल जैसा दिखने वाले किसी मेल आईडी से भेजा गया है। इन ईमेल में गवर्नर द्वारा लॉटरी की रकम के लिए कुछ पैसे एक खाते में जमा कराने अथवा ऑनलाइन ट्रांसफर करने की अपील की जाती है। एक मामले में ठग ने एक खाताधारक को लॉटरी की करोड़ों की रकम को रिलीज करने के लिए9500 रुपये जमा कराने के लिए कहा। इसके रकम को किसी खाते में जमा कराने की अपील के साथ-साथ खाताधारक से उसके बैंक अकाउंट नंबर, आधार संख्या और पैन नंबर जैसी सूचना भी मांगी जाती है। इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए रिजर्व बैंक ने धोखाधड़ी के ऐसे मामलों के प्रति बैंक खाताधारकों को अगाह करने की कवायद की है। इसके साथ ही यदि कोई ऐसी धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो इस हेल्पलाइन नंबर पर उसकी सूचना केन्द्रीय बैंक को दी जा सकती है जिससे मामले की जांच की है।

    Shagun

    Keep Reading

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Harshita Sahu, a daughter from a small town, has won the crown of Miss Universe Madhya Pradesh 2026

    छोटे शहर की बेटी हर्षिता साहू ने जीता मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026 का ताज, अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी अपना जलवा!!

    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Five Women Honored, Inspired by Ahilyabai Holkar

    अहिल्याबाई होलकर की प्रेरणा से सम्मानित हुईं पाँच महिलाएँ

    Srijan Samman on Hindi Journalism Day: Emphasizing the Need for Emotional Intelligence in the AI ​​Era

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सृजन सम्मान, एआई युग में इमोशनल इंटेलिजेंस की जरूरत पर जोर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading