बाराबंकी, 08 मार्च, 2020: रविवार को जनपद में कई स्थानों पर लगे स्वास्थ्य एवं पोषण पखवारे के तहत बाल स्वास्थ्य शिविरों में चाइल्ड लाइन 1098 की टीम ने जहाँ बच्चों व स्टेक होल्डर्स को बाल सुरक्षा की जानकारी दी वहीं ज्यादा से ज्यादा इन शिविरों में बच्चे भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराएं इसके लिए प्रेरित किया।
विकास खण्ड मसौली के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र रसौली में पोषण पखवाडा एवं कन्वर्जेंस गोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती मेधा रूपम ने किया और लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में बताया और स्वास्थ्य पोषण संबंधी लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। चाइल्ड लाइन 1098 के स्टाल को देखकर बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों को सराहा।
इस अवसर पर चाइल्ड लाइन के बारे में जन समुदाय को जानकारी दिया गया तथा चाइल्ड लाइन के सदस्य जीनत बेबी ने रंगोली बनावाने तथा महेंदी प्रतियोगिता में सहयोग किया। इसी अवसर पर अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस एवं पोषण के बारे में जिला समन्वयक जिलालाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस है जो कि पूरे विश्व में 8 मार्च को ही मनाया जाता है।
इस दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने का एक मात्र उद्देश्य होता है कि महिलाएं भी पुरुषों के बराबर क्षमतावान हैं, उन्हें बराबर के अवसर मिलने चाहिए। आज के दिन महिलाओं के उत्कृष्ट कार्य याद कर उनक हौसला बढ़ाने का है। श्री जियालाल ने कहा की आज जो बच्ची, किशोरी है वही कल महिला और फिर भारत की भाग्य विधाता माता बनेगी, जरूरत इस बात की है कि जो आज बच्ची, किशोरी है उसको ताकतवर बनाएं, उसे पूरा पोषण और माता पिता का पूरा प्यार मिलना चाहिए। कोई भी बच्चा कुपोषित न हो, कोई भी बच्चा अशिक्षित न हो, इसका पूरा ध्यान रखना चाहिए।
चाइल्ड लाइन ने बच्चों की सुरक्षा के टिप्स बताये और स्वास्थ्य शिविरों में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।महिलाओं के एनीमिक होने की जानकारी देते हुए कहा कि हर तीसरी महिला एनैमिक है जिसके लिए आंगनबाडी कार्यकत्री, आशा बहु प्रयासरत है कि कोई महिला एनैमिक न रहे। जिला समन्वयक ने महिलाओं के स्वस्थ रहने के लिए चौरंगां (लाल हरा पीला और सफेद) भोजन करने के लिए बताया। चाइल्ड लाइन टीम ने मुसीबत में फसें बच्चो की मदद के लिए चाइल्ड लाइन 1098 पर फोन करने के लिए प्रेरित किया।
इस स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर के मुख्य अतिथि सासंद उपेन्द्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती मेधा रुपम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा रमेश चन्द्रा, सीडीपीओ बंकी व मसौली, बीडीओ मसौली, एमओआईसी बडा़गांव ने चाइल्ड लाइन के द्वारा लगाए गए स्टाल को देखा और बच्चों की सुरक्षा के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर ग्राम पंचायत रसौली के प्रधान श्रीमती सादिया बानों, चाइल्ड लाइन टीम सदस्य अमित कुमार, प्रदीप कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं बनीकोडर ब्लॉक के बाल विकास एवं पुष्टाहार परियोजना द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा सड़क में किया गया जिसके मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी श्री राजीव कुमार शुक्ल जी थे इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, उपजिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है इसलिए उन्हें स्वास्थ्य एवं पोषित रखना सभी की जिम्मेदारी है क्योंकि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मष्तिष्क का निर्माण होता है।
स्वास्थ्य विभाग से विभाग से राजेश तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकजानकारी दिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कैटवासड़क की अधीक्षका डाक्टर स्वाती श्रीवास्तव ने कहा कि टीकाकरण व जन्म के बाद मिलने वाली प्रोत्साहन धनराशि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । बाल विकास परियोजना अधिकारी मुन्नी भारती ने सभी का स्वागत करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। और मुख्य अतिथि एसडीएम द्वारा कार्यक्रम में आई सभी गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई।
चाइल्ड लाइन टीम लीडर जिला उपकेंद्र बनीकोडर से श्री अवधेश कुमार ने बाल अधिकार के बारे में बताया और एक साथ कुपोषण के शिकार बच्चों को एक साथ मिलकर स्वस्थ्य करने की अपील किया। कार्यक्रम का संचालन टीम लीडर अवधेश कुमार ने किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से बी आर सी श्री प्रमोद कुमार वर्मा, मुख्य सेविका बबिता, श्रीवास्तव,निशा चौधरी, रंजना श्रीवास्तव, फार्मेसिस्ट, अरुण कुमार, चाइल्ड लाइन टीम सदस्य अखिलेश कुमार, राम कैलाश, व तमाम आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशाबहू, ए . एन . एम . तथा समुदाय से किशोरी बालिका व गाँव के तमाम सदस्य महिला कार्यक्रम में मौजूद रहे।







