लखनऊ 15 दिसम्बर। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ में 7वें दीक्षांत समारोह के मौके पर आज मुख्य अथिति माननीय श्री रामनाथ कोविंद की उपस्थित में डॉ रविंद्र कुमार और डॉ. हरिओम श्रीवाश को ‘डॉक्टरेट ऑफ फिलॉस्फी’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उपाधि उन्हें ‘पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान’ विभाग से प्रो महेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण करने पर प्राप्त हुयी है।
इस ख़ुशी के मौके पर संत गाडगे परिवार ने दोनों को शुंभकामनाये दी और उनके सफल जीवन की कामना करते हुए ऐसे ही निरंतर जीवन में आगे बढ़ते रहने और अपनी कर्तव्यनिष्ठां और ईमानदारी से शिक्षा ज्योति का प्रकाश समाज की सेवा में जाग्रत करते रहने की कामना की है।









