
लखनऊ 26 नवंबर। BBAU के प्रांगण में आज ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर बहुजन छात्र संग़ठन अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दलित स्टूडेंट्स यूनियन (AUDSU) के तत्वाधान मे ‘संविधान दिवस’ पर संगोष्ठी और कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें कई गणमान्य विद्वान और विवि के छात्रो ने भाग लिया।
कार्यक्रम मे मुख्यवक्ता के रुप मे चित्रकूट से डॉ आनंद कुमार गौतम ने संविधान पर बहुत ही गहनता से अपने विचार रखे तथा अन्य वक्ताओं में विवि एंव अन्य विवि के प्रवीण कुमार, अजय कुमार, श्रेयात बौद्ध, सन्तोष राजा सिंह, दिवाकर राम, राज वर्धन, अभिलाख कुमार तथा क्रांति कुमार रहे।
संविधान दिवस पर विवि के सैकड़ो छात्रो ने एक साथ मिलकर ‘संविधान की प्रस्तावना’ का संकल्प लिया और कहा कि संविधान ही हमारा असली भगवान हैं और इसी के मार्गदर्शन पर हमेशा चलेंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य भूमिका बसंत कुमार कनौजिया, जयसिंह, शिवम आदित्य, अलोक कुमार, कृष्ण मोहन लाल, अनिल कुमार, सुनिल कुमार गौर, शशिकांत, प्रदीप राय, विपिन कुमार, कमलेश कुमार, प्रदीप जैन, सतीश संगम,सुधीर कुमार, दयानंद, सौरभ, आनंद जायसवाल, राजकुमार गौतम एंव अन्य छात्र/छात्राएं रहे।









