मांग न पूरी होने पर भूख हड़ताल बैठेंगे छात्र, छात्रों ने मारपीट करवाने में शामिल अधिकारियों और सुरक्षाकार्मियों को हटाने की मांग
लखनऊ, 21 अप्रैल: बीबीएयू में आंदोलन कर रहे छात्रों ने अपनी मांगो को न पूरी होने की दशा में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का अल्टीमेटम दिया है।रविवार को कुलानुशासक को इस संबंध में छात्रों ने अवगत करा दिया है।छात्रों ने कहा कि भूख-हड़ताल के दौरान घटने वाली घटना के जिम्मेदार विवि को होगा।
बीबीएयू में बीते 6 दिन से लगातार आंदोलन चल रहा है। छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना मांग पूरी हुए छात्र आंदोलन नहीं ख़त्म करेंगे। छात्रों ने आरोप लगाया है कि बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के नाम पर बने विश्वविद्यालय में बाबासाहेब की जयंती उपलक्ष्य में उनसे जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगा दी जाती है। वही अन्य कार्यक्रमों में बिना परमिशन के डीजे कैंपस के अंदर लाया गया और प्रोग्राम करवाया गया और विवि प्रशासन मुँह ताकतां रहा।
प्रशासन के इस भेदभाव पूर्ण रवैया के खिलाफ अपनी बात को लेकर छात्र 17 अप्रैल 2024 को कुलपति आवास पर उनसे मिलने गए जहाँ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। जहाँ पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा छात्रों को पीटा गया।
बता दें कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा छात्र पिटाई का मामला राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। और इस घटना का सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले को लेकर कई संगठनों ने छात्र आंदोलन का समर्थन किया। सपा, बसपा, कांग्रेस और भीम आर्मी ने छात्रों को न्याय दिलाने को आगे आए है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई बड़े राजनेताओं ने कहा कि छात्रों के हित को ध्यान रखकर विवि प्रशासन को छात्रो की बातों को मान लेना चाहिए। छात्रों ने कुलानुशासक संजय कुमार से इस्तीफा माँगा है। वहीं सुरक्षा अधिकारी बी.एस.सैनी समेत छात्रों की पिटाई करने में शामिल एसआईएस सुपरवाइजर विनय प्रताप व सुरक्षाकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग छात्रों ने किया है।







