Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    AUDSU संगठन के छात्रों ने कांशीराम को दी भाव भीनी श्रद्धांजलि

    By October 10, 2017Updated:October 10, 2017 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 749

    दलितों व पिछड़ों को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिये मान्यवर कांशीराम जी ने किया सबसे ज्यादा संघर्ष और बाबा साहब के सपने को किया साकार, 

    बहुजन छात्रों ने संकल्प लिया : दलित पिछड़ा भाई-भाई, शोषण, अत्याचार और आरक्षण की मिलकर करो लड़ाई का नारा बुलन्द करना होगा। जो मान्यवर कांशीराम जी का सबसे बड़ा सपना था

    लखनऊ 10 अक्टूबर। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ में 09 अक्तूबर को अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दलित स्टूडेंट्स यूनियन (AUDSU) संगठन के बहुजन छात्रों द्वारा बहुजन नायक एंव हृदय सम्राट मान्यवर श्री कांशीराम जी को भाव भीनी श्रद्धांजलि दी और एक छोटी सी गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्यथिति वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती किरण बौद्ध जी ने कहा दलित व पिछड़ों को मिलकर ही मान्यवर जी के सपने को करना होगा साकार। शिक्षण संस्थानों में दलित छात्रों पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ लड सकते है। दलित पिछड़ों को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिये मान्यवर कांशीराम जी ने किया सबसे ज्यादा संघर्ष और बाबा साहब के सपने को किया साकार।

    बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब जी के 11वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर AUDSU संघठन द्वारा उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। AUDSU के सदस्य एंव वरिष्ठ शोध छात्र संतोष कुमार ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा बहुजन समाज को दिये गये संवैधानिक अधिकारों को दलित व पिछड़े वर्ग को दिलाने में मान्यवर कांशीराम साहब की भूमिका अहम थी। जिस प्रकार से केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार बनने के बाद देश के समस्त शिक्षण संस्थानों में दलित छात्रों पर हमले कराये जा रहे है और विवि में 50% आरक्षण पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है ।

    शोध छात्र सूर्यप्रताप गौतम ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के समस्त विश्वविद्यालय के बहुजन छात्र और समाज को एकजुट होकर ही मान्यवर कांशीराम साहब जी द्वारा बताये गये रास्ते पर चलकर अपने संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त करना है। जिस दिन दलित व पिछड़ों को उनका संवैधानिक शत-प्रतिशत अधिकार प्राप्त हो जायेगा, सही मायने में उसी दिन मान्यवर जी का सपना पूरा होगा।

    AUDSU संगठन के सदस्यों में बसंत कनौजिया, संतोष कुमार, धर्मवीर, सूर्या गौतम, सुधाकर पुष्कर, पंकज कुमार, हरिनाथ कुमार, राज वर्धन, मनूपाल अजय कुमार,सीमोली बौद्ध, कृष्ण मोहन, प्रतीक गौतम, जयवीर, दिवाकरराम, नीरज चौहान, क्रांति कुमार, अंकित, कमलेस कुमार, सुभम राव, मनीत कुमार, अखिलेन्द्र आर्य, अभिलाख, दीपक कौसल, शशिकांत कनौजिया, शिव कुमार, अजीत कुमार एंव सैकड़ो बहुजन छात्रों ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के समस्त विवि के बहुजन छात्रों को एकजुट होकर करो मरो की तर्ज पर जिस प्रकार से देश के शिक्षण संस्थानों में दलित व पिछड़ों छात्रों पर हमले और संवैधानिक अधिकारो पर कुठाराघात हो रहा है, उससे यह सिद्ध हो गया है कि देश व प्रदेश में 85 प्रतिशत बहुजन छात्रों और समाज को एकजुट होकर अपने अधिकार के लिये संघर्ष करना होगा। शोध छात्र बसंत कनौजिया ने कहा कि पूरे देश में जिस प्रकार से शिक्षण संस्थानों में दलित छात्रों का शोषण, अत्याचार और हमले और BBAU में 50% आरक्षण विरोधी ताकतें दलित व पिछड़े वर्ग को गुमराह कर उनमें भेदभाव पैदा कर रही हैं। बहुजन छात्रों ने संकल्प लिया कि दलित पिछड़ा भाई-भाई, शोषण, अत्याचार और आरक्षण की मिलकर करो लड़ाई का नारा बुलन्द करना होगा। जो मान्यवर कांशीराम जी का सबसे बड़ा सपना था।

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading