Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    बिहार क्रिकेट के कप्‍तान और उप कप्‍तान बिके 50 हजार में

    ShagunBy ShagunFebruary 28, 2021Updated:March 1, 2021 क्रिकेट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 627

    बिहार क्रिकेट लीग का ऑक्‍शन संपन्‍न: बिहार की प्रतिभा के लिए शानदार मंच है बिहार क्रिकेट लीग : मदन लाल

    पटना, 27 फरवरी 2021: बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) की संबद्ध इकाई  बिहार क्रिकेट एसोसिएसन द्वारा बिहार में 21 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होने वाली बिहार क्रिकेट लीग का ऑक्‍शन आज यहां 1983 वर्ल्‍ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्‍य मदन लाल की उपस्थिति में संपन्‍न हो गया। इस दौरान बिहार के 100 क्रिकेटरों पर बोली लगी। बिहार टीम के कप्तान आशुतोश अमन अऔर सूरज कश्यप को 50 हजार में अंगिका एवेंजर्स ने खरीदा।

    पटना पाइलट्स ने शशीम राठौर,  मंगल महरूर, सकीबुल गनी, आकाश राज और विजय भारती को 50 -50 हजार में खरीदा, वहीं, भागलपुर बुल्‍स ने अनुज राज, आमोद यादव,  मो. रहमतुल्‍लाह व प्रशांत कुमार सिंह को 50 हजार में और दरभंगा डायमंड्स ने बिहार टीम के उप कप्‍तान बाबुल कुमार, हर्ष राज व शब्‍बीर खान और गया ग्‍लेडियेर्ट्स सचिन कुमार सिंह व राजेश सिंह को 50 – 50 हजार में खरीदा।

    यह जानकारी ऑक्‍शन के बाद आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में बिहार क्रिकेट लीग के फ्रेंचाइजी पार्टनर इलिट स्‍पोटर्स के प्रबंधक निशांत दयाल और बिहार क्रिकेट लीग के चेयरमैंन सोना सिंह और संयोजक ओम प्रकाश तिवारी ने संयुक्‍त रूप से दी। उन्‍होंने बताया कि ऑक्‍शन में खिलाडि़यों का चयन चार पुल में स्‍टेट लेवल-रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी, अंडर 19 व अंडर 23 के स्‍टेट लेवल खिलाड़ी, डिस्ट्रिक्‍ट लेवल के खिलाड़ी और फ्रेंचाइज टीमों के रिप्रजें‍टेटिव के तौर पर हुआ। हर फ्रेंचाइजी ने अपनी अपनी टीम के लिये 20-20 खिलाडियों को खरीदा।

    ऑक्‍शन के दौरान ड्रॉ ऑफ लॉटस का नतीजा भी शानदार रहा। उन्‍होंने बताया कि बिहार क्रिकेट का लाइव टेलीकास्‍ट यूरो स्‍पोर्टस चैनल पर होगा। हर टीम के एक एक मेंटॉर होंगे, जो इंटरनेशनल स्‍तर के क्रिकेटर होंगे। इन मेंटॉर में वेंकटेश प्रसाद, सनथ जयसूर्या, तिलकरत्‍ने दिलशान, आर पी सिंह और डेनी मौरिसन हैं। इनके टीम के साथ टूर्नामेंट के दौरान साथ रहने से बिहार के खिलाड़ियों का उत्‍साह बढ़ेगा।

    संवाददाता सम्‍मेलन को मदनलाल ने  बिहार क्रिकेट के हित में बताया और कहा कि ईससे बिहारी प्रतिभा को निखारने शानदार मौका मिलेगा। ऐसे आयोजनों में आयोजकों की भूमिका बेहद महत्‍वपूर्ण होती है, जो यंगस्‍टर्स को उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका देती है। क्‍योंकि कोई खिलाड़ी तभी बड़ा बन सकता है, जब उसकी प्रतिभा को एक बेहतर मंच पर मुहैया कराया जाये। उनके लिए मैचों का आयोजन कराया जाये और अच्‍छी सुविधाएं मिले। यह सारी चीजें खिलाडियों को बड़ा बनाती है और आगे ले जाता है। हम इस आयोजन की सफलता की कामना करते हैं।

    संवाददाता सम्‍मेलन में कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद, उपाध्‍यक्ष दिलीप सिंह, टूर्नामेंट कमेटी चेयरमैन संजय सिंह,सीईओ मनीष राज, जी एम एडमिन नीरज राठौर, जी एम आपरेशन सुबीर चंद्र मिश्र, जी एम धरमवीर पटवर्धन मौजूद रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    Ramiz Sumra: Gujarat's Table Tennis Warrior Scripts a New Chapter of Success

    रमीज़ सुमरा: गुजरात का टेबल टेनिस योद्धा ने रचा सफलता का नया इतिहास

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    A spectacular start to the U.P. Chess Championship!

    यू.पी. चेस चैंपियनशिप में धमाकेदार शुरुआत!

    India Autism Center celebrates neurodiverse athletes and advances inclusive sporting ecosystem through Sports for All

    ऑटिज्म वाले 4 बच्चों ने रचा इतिहास! 60 किमी समुद्री तैराकी पूरी कर जीता सम्मान

    Social Worker Rupesh Pandey's Mother Passes Away; Wave of Grief Sweeps Through Champaran

    समाजसेवी रुपेश पाण्डेय की माता श्री का निधन, चंपारण में शोक की लहर

    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    May 20, 2026
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading