Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    अलीगढ़ में भी हो चंपारण हमसफर एक्‍सप्रेस का ठहराव

    By July 12, 2018 बिहार No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 561
    • सांसद पप्‍पू यादव ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात
    • कोसी में रेलपरियोजनाओं की धीमी गति पर जतायी चिंता
    • अगरतल्‍ला-नई दिल्‍ली राजधानी एक्‍सप्रेस का ठहराव खगडि़या में करने की मांग

    पटना, 12 जुलाई, 2018: सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने रेलभवन में रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की और कोसी की रेल परियोजनाओं को लेकर विमर्श किया। सांसद ने रेल परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर चिंता भी जाहिर की। मुलाकात के दौरान श्री यादव ने अपनी मांगों का ज्ञापन भी रेलमंत्री को सौंपा।

    रेलमंत्री से मुलाकात के बाद श्री यादव ने पत्रकारों को बताया कि वे बिहार व कोसी से जुड़ी विकास परियोजनाओं को लेकर लगातार प्रयासरत रहे हैं। इसी का परिणाम है कि कोसी को कई रेल और सड़क परियोजनाओं का तोहफा मिला है। मधेपुरा रेल कारखाना से इंजन बनने का काम शुरू हो सका है। उन्‍होंने कहा कि कोसी से जुड़ी कई परियोजनाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान अगरतल्‍ला से नई दिल्‍ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्‍सप्रेस का ठहराव खगडि़या में करने की मांग की। पूर्व मध्‍य रेलवे के समस्‍तीपुर मंडल के सहरसा, मधेपुरा, मुरलीगंज, पूर्णिया कोर्ट, जानकीनगर और सुपौल रेलवे स्‍टेशनों को मॉडल स्‍टेशन बनाने के साथ यात्रियों के लिए अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर की सुविधाएं उपलब्‍ध करवाने की मांग की।

    सांसद ने कहा कि कोपरिया स्‍टेशन पर सहरसा-जयनगर एक्‍सप्रेस, सहरसा-अमृतसर एक्‍सप्रेस, सहरसा-आनंद विहार एक्‍सप्रेस और दानापुर-सहरसा एक्‍सप्रेस के ठहराव की मांग की, ताकि इस इलाके के लोगों को देश के अन्‍य हिस्‍सों से आवगमन आसान हो सके। श्री यादव ने कहा कि कोसी और सीमांचल की बहुत बड़ी आबादी अलीगढ़ में रोजगार के लिए जाती है, लेकिन चंपारण हमसफर एक्‍सप्रेस का ठहराव अलीगढ़ में नहीं है। इससे लोगों को परेशानी होती है। कोसी के लोगों की सहूलियत के लिए चंपारण हमसफर एक्‍सप्रेस का ठहराव अलीगढ़ में करने की मांग की। उन्‍होंने कोसी में रेलखंडों के अमान परिवर्तन और नई रेल लाइनों की धीमी गति पर चिंता जाहिर करते हुए इसमें तेजी लाने की मांग भी की।

    Keep Reading

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    AAP stages strong protest over power crisis; clashes with police.

    बिजली संकट पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    “एक पेड़ मां के नाम” : CM योगी ने सम्मानित किए पर्यावरण योद्धा

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026
    Humanity triumphs in the Malviya Nagar fire incident.

    मालवीया नगर अग्निकांड में इंसानियत की जीत

    June 7, 2026

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    June 7, 2026

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading