Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    कैंसर से बचाव अवेयरनेस का सबसे सफल तरीका: डॉ. प्रीतांजलि सिंह

    By April 15, 2018 बिहार No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 521

    SOOCON 2018 का दो दिवसीय वार्षिक सम्‍मेलन

    पटना, 15 अप्रैल। कैंसर से बचाव के लिए अवेयरनेस ही सबसे सफल तरीका है, इसलिए शरीर में किसी भी आये अवांछित बदलाव को नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत डॉक्‍टरों से सलाह लेनी चाहिए। ताकि कैंसर जैसी बीमारियों को पहले ही स्‍टेज में पता लगाकर इलाज के जरिये उससे निजात पाया जा सके। उक्‍त बातें आज पटना के होटल चाणक्‍या में Society of Oncology, Patna द्वारा दो दिवसीय 4th  Annual Conference SOOCON 2018 के अंतिम दिन डॉ. प्रीतांजलि सिंह ने कही। बता दें कि डॉ. प्रीतांजलि सिंह Society of Oncology, Patna की सचिव हैं और उन्‍होंने आर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. सुमंत्रा सिरकर के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया।

    इससे पूर्व डॉ. सुमंत्रा सिरकर ने महिलाओं में होने वाले ब्रेस्‍ट कैंसर के बारे में कहा कि अक्‍सर देखा जाता है कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में महिलाएं गांठ को इग्‍नोर करती हैं, जिससे उनमें कैंसर का पता पहले स्‍टेज में नहीं चल पाता है। इसलिए जब ऐसी कोई भी बदलाव शरीर में महसूस हो उन्‍हें तुरंत डॉक्‍टर से चेकअप करवाना चाहिए।

    वहीं, वेल्‍लोर से आये डॉ थॉमस राम ने रेडिएशन के जरिये लंग कैंसर के इलाज के बारे में विस्‍तार से चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि आज लंगस कैंसर का इलाज रेडियो थेरेपी के जरिये और भी आसान हो गया है। साथ ही एस बी आर टी तकनीक से भी कैंसर ट्रीटमेंट में काफी फायदा मिलता है, जो कि एकदम से नइ तकनीक है। फोर्टिस गुड़गांव से आये डॉ. दुर्गादेश पांडे ने लंग कैंसर में सर्जरी की भूमिका पर व्‍याख्‍यान दिया। उन्‍होंने बताया कि लंग्‍स सर्जरी के दौरान अब प्रभावित हिस्‍से को ही टारगेट किया जाता है। वहीं, बढ़ी हुई अवस्‍था में पहले कीमो और रेडियो थेरेपी देकर उसे छोटा किया जाता है। तब सर्जरी कर सकते हैं।

    बात दें कि SOOCON 2018 में डॉ सपना नांगिया, डॉ अमित कुमार, संदीप गांगुली, डॉ कुमार सौरभ, डॉ. रिचा चौहान, डॉ रीना नायर समेत देश भर से आये करीब 25 फैकेल्‍टी ने भाग लिया। उन्‍होंने राज्‍य के 250 से अधिक डॉक्‍टरों, स्‍टूडेंट और ट्रेनी के बीच ब्रेस्‍ट कैंसर, लंग्‍स कैंसर, जी आई ट्यूमर्स, कोलेरैक्‍ट्रॉल कैंसर और हेममेटालॉजिकल मेलिंग्‍स के साथ – साथ अनकोलॉजी के क्षेत्र में डेवलपमेंट पर अपने विचारों को साझा किया। वहीं, SOOCON 2018 ऑर्गनाइजिंग को-चेयरमैन डॉ. वी पी सिंह ने कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान सभी का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि SOOCON 2018 अपने मकसद में कामयाब रहा है, जिसमें कैंसर को लेकर डॉक्‍टरों, छात्रों और क्लिनिशियन को जागरूक किया गया।

    श्री सिंह ने आगे कहा कि आज मूल रूप से चर्चा फेफड़े और ब्‍लड के कैंसर को लेकर हुई, जिसमें प्रमुख एकेडमिशियन ने अपने अनुभवों और सुझावों को रखा। Society of Oncology बिहार का लीडिंग अनकोलॉजिकल फोरम हैं, जो इस क्षेत्र में सक्रिय सभी छोटे से बड़े डॉक्‍टरों और प्रोफेशनल्‍स को आईडिया शेयरिंग के लिए एक मंच देता है। इसमें लोग एक दूसरे से इंटरेक्‍ट कर एकेडमिक बातों और उनमें आई डेवलपमेंट को शेयर करते हैं और अपने अनुभवों से अवगत कराते हैं। कार्यक्रम में SOOCON 2018 के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. सुमंत्रा सिरकर, ऑर्गनाइजिंग को-चेयरमैन डॉ. वी पी सिंह और ऑर्गनाइजिंग सेक्रटरी डॉ. प्रीतांजलि सिंह, ज्‍वाइंट सक्रेटरी डॉ आर के गोस्‍वामी, डॉ दिनेश कुमार सिन्‍हा, रिसेप्‍शन कमेटी के डॉ एस नासिर हुसैन, साइंटिफिक कमेटी की डॉ विनिता त्रिवेदी, डॉ अविनाश कुमार सिंह, डॉ. अनिता, डॉ. आर के गोस्‍वामी, डॉ शेखर केसरी, डॉ अरविंद कुमार, डॉ अविनाश पांडेय और डॉ एन पी नारायण भी मौजूद रहे।

    #SOOCON 2018

    Keep Reading

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading